कंपनी से चोरी किए 19 लाख के ईयर फोन बरामद:मेंटेनेंस कर्मियों ने गार्ड के साथ मिलकर की थी चोरी

नोएडा पुलिस ने 72 घंटे में कंपनी से चोरी किए गए 19 लाख के 6160 ईयर फोन बरामद किए। ये ईयर फोन कंपनी में काम करने वाले गार्ड और मेंटेनेंस कर्मचारियों ने मिलीभगत कर चोरी किए थ। इन सभी सीसीटीवी कैमरे में छेड़छाड़ की। जिसके बाद चोरी की घटना को किया।

पुलिस ने इस मामले में छ लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान दिनेश पुत्र बीरपाल सिंह, अमरपाल यादव पुत्र पवन कुमार यादव, रजत कुमार पुत्र महेश चन्द शर्मा, सुरेंद्र पुत्र हरद्वारी लाल, रविश कुमार पुत्र राजकुमार व प्रदीप नागपाल पुत्र स्व0 ओम प्रकाश हुई है। इन सभी को डी पार्क के पास पार्किग से गिरफ्तार किया गया।

नोएडा के सेक्टर-63 में Xiaolion Eloctronic Pvt Ltd कंपनी है। कंपनी की एचआर एडमिन ने उनके यहां बनाए जा रहे ईयर फोन बड़ी संख्या में चोरी होने के सम्बन्ध में थाना सेक्टर 63 पुलिस ने शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि इन सभी ने एक राय होकर स्टोर रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की।

इसके बाद तैयार माल ईयर फोन गेट पर गार्ड सुरेंद्र की मदद से चोरी कर ले गए। ये मॉल कम दामों रविश व प्रदीप जिनकी करोल बाग में मोबाइल एसेसिरीज की दुकान को बेच देते थे। इससे पहले भी इनके द्वारा मॉल चुराकर बेचा गया था।

यह भी देखे:-

बिहार के लिए डबल डेकर बस में कई जा रही थी शराब तस्करी, 42 पेटी बरामद
ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
नोएडा -ग्रेनो के 11 गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर
सब्जी विक्रेता को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत, लूट की आशंका
विभिन्न जगहों से चार बदमाश गिरफ्तार
ऑनलाइन गेमिंग  खेलने से मना करने पर किशोर ने किया सुसाइड 
अपहरण व रिश्वत मांगने के आरोप साइबर थाने का कांस्टेबल समेत 2 गिरफ्तार, दारोगा समेत पाँच कांस्टेबल फ...
युवती का फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो डालने का आरोप
ग्रेटर नोएडा : चलती कार में छात्रा से गैंग रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की मदद से आरआरसी लेवल 1 परीक्षा में नकल करते हुए 8 मुन्ना भाई गिरफ्तार
पुलिस के साथ बैठक , RWA बीटा 1 पदाधिकारियों ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया
दादरी पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया 
दूल्हा और बारातियों को जान से मारने की धमकी देने वाला सिरफिरा आशिक गिरफ्तार
नाले में मिला एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र का शव
चारों टायर चोरी कर ईट पर खड़ी कर गए थार
रौब झाड़ने के लिए उड़ाई दारोगा की वर्दी