रायन इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन में संपन्न हुआ दीक्षांत समारोह 2023-24

नोएडा एक्स्टेंशन स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ की तर्ज़ पर संपन्न हुआ दीक्षांत समारोह|

दीक्षांत समारोह किसी भी विद्यालय में उत्सव का वह दिन होता है, जब विद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की चयनित संसदीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए उन्हें विद्यालयी स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ दिलवाई जाती है|

‘आसमां पर एक दिन अपना परचम लहराएँगे’ की प्रतिबद्धता के साथ नवीन सत्र 2023-24 के लिए चयनित विद्यालयी छात्र परिषद का गठन किया गया| इस परिषद में प्रमुख पदों पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की नियुक्ति क्रमश: इस प्रकार हुई है – राष्ट्रपति का पदभार मुस्कान सिंह, प्रधान मंत्री का पदभार शिवानी बरुआ, उद्घोषक अदिति और विपक्षी नेता मारिह खालिद| उनके साथ कक्षा नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं से भी कई विद्यार्थी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित किए गए, जिन्हें मुख्य अतिथि श्रीमान ब्रिगेडियर बाली और श्रीमती बाली, प्रधानाचार्या श्रीमती इरम आबिदी और मुख्य संचालिका श्रीमती जय श्री दास के आशीर्वचनों के साथ उनके कार्यभार की शपथ दिलवाई गई|

इस समारोह  का आयोजन बहुत ही भव्य रूप से किया गया था और यह एक शानदार अनुभव था। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की प्रार्थना और धर्मग्रंथों के पठन के साथ हुई, जिसके बाद सर्वशक्तिमान से आशीर्वाद लेने के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

यह उत्सव, अभिनन्दन का अवसर था  जब छात्र अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ ले रहे थे| समारोह की अध्यक्षता सम्मानित मुख्य अतिथि श्रीमान ब्रिगेडियर बाली और श्रीमती बाली ने अपने आशीर्वचनों से की। प्राचार्य , सुश्री  इरम आबिदी ने गर्मजोशी से स्वागत भाषण के साथ दर्शकों को संबोधित किया और विशेष अतिथि का स्वागत करते हुए परिषद सदस्यों को शपथ दिलवाया|

समारोह का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि श्रीमान ब्रिगेडियर बाली सर और प्राचार्या श्रीमती इरम आबिदी के स्वागत में विद्यालय की बैंड की धुन पर स्वागत, उनके द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हेतु दिए गए आशीर्वचन और विद्यार्थियों का पूर्ण निष्ठा भावना के साथ शपथ ग्रहण करना रहा|

कार्यक्रम का समापन बहुभाषी वोट ऑफ थैंक्स के बाद स्कूल एंथम और राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर में उपस्थित अभिभावकगण खुशी से झूम उठे, जब उन्होंने युवा रेयानियों को खुशी से झूमते और शपथ ग्रहण करते देखा। लंबे अंतराल तक चले इस समारोह ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

यह भी देखे:-

रंजीत हत्‍याकांड ; गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषी करार, सजा का एलान 12 अक्टूबर को
वीर बाल दिवस पर नोएडा के स्कूलों–संस्थानों में गूंजा साहिबज़ादों का शौर्य, बाल विवाह रोकथाम की ली गई...
लॉयड इनक्यूबेशन सेल से जुड़े स्टार्टअप्स ने स्टार्टअप महाकुंभ में बटोरी सुर्खियाँ
AKTU के पाठ्यक्रम में लाया जाए लचीलापन
ओलंपिक खेलों में दिख सकता है चौके-छक्के का रोमांच, आईसीसी ने उठाया ये बड़ा कदम
शारदा विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
जीएल बजाज संस्थान में पुस्तक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
जे.पी. इन्टरनेशनल स्कूल पहुंचे फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ , फिल्म मुन्ना माइकल का किया प्रोमोशन
भविष्य से खिलवाड़, छात्रों का सेमेस्टर एग्जाम छूटा
12वीं में 94% अंक लाने पर तन्वी भाटी का सम्मान, करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया गौरवांवित
 GBU Exhibit its Drone Centre at Bharat Drone Mahotsav 2022
यूपी में खुल गए स्कूल : बच्चों में जबरदस्त उत्साह, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
केसीसी नेशनल लॉ फेस्टिवल 2025: कानूनी विशेषज्ञों और न्यायविदों का भव्य समागम
जीएल बजाज में ऑपरेशंस और सप्लाई चेन कॉन्क्लेव: भविष्य की तकनीकों और लॉजिस्टिक्स पर हुई खास चर्चा
ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए एचसीएल फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ
जन जीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संतुलन आवश्यक - हरी अंगिरा