सुरक्षा गार्ड से लूटी राइफल

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित 130 मीटर रोड पर कुछ बदमाशों ने तमंचे के बल पर सुरक्षा गार्ड से राइफल लूट ली। लूट करने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित गार्ड ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के 130 मीटर पर देर रात बदमाशों ने एक सुरक्षा गार्ड की राइफल तमचे के बल पर लूट ली। पीडित सुरक्षा गार्ड मिथलेश मूल रूप से औरेया का रहने वाला हैं और 130 मीटर रोड पर स्थित सुपरटेक की निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। मंगलवार रात सुरक्षा गार्ड साइट से निकल कर सूरजपुर जा रहा था। साइट के समीप ही स्विफ्ट कार सवार पांच बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को ओवरटेक करके रोक लिया। इससे पहले कि सुरक्षा गार्ड कुछ समझ पाता बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे उसकी लाइसेंसी राइफल लूट ली। लूट करने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश कोटिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी देखे:-

25 हज़ार का ईनामी को एसटीएफ नोएडा ने दबोचा, हाजी यूनुस के काफिले पर की थी फायरिंग
सनसनीखेज : खूनी रिश्ते पर भारी पड़ा जमीन का टुकड़ा और .... पढ़ें पूरी खबर
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर फंसाते थे , 700 महिलाओं से की करोड़ों की ठगी, 7 नाईजीरियन समेत 8 गिरफ्तार
पुलिस ने 3 साल की बच्ची को 2 घंटे में तलाशा
नशे का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा
महिला के अचानक गायब होने पर परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप
दो युवक गायब, ग्रामीणों ने लगाया जाम
पारिवारिक कलह में भाई भतीजे ने ले ली जान, पढ़ें पूरी खबर 
बाइक सवार बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दोनों घायल, चोरी के मामले चल रहे थे फरार
14 सालों से फरार चल रहा हत्या का आरोपी गिरफ्तार
पडोसी को फंसाने के लिए  राष्ट्रपति की बेटी का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर ट्वीट करने वाला गिरफ्तार
हथियारबंद बदमाशों ने दो ट्रक चालकों को लूटा
लूट के फ़िराक में घूम रहे बदमाश गिरफ्तार
नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा: 15 चोरी की बाइक, अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट के साथ तीन शातिर चोर गि...
एनआरआई के खाते से लाखों रूपये उड़ाने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार 
मुठभेड़ के बाद फरार हुए तीन बदमश गिरफ्तार, बीए का छात्र निकला गैंग का सरगना