जिम्स के डॉक्टर ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की
ग्रेटर नोएडा। सच कहूं न्यूज़। थाना इकोटेक प्रथम क्षेत्र के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में कैंपस में रहने वाले जिम्स के डॉक्टर ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
थाना ईकोटेक प्रथम की थाना प्रभारी सरिता मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिम्स अस्पताल के डॉक्टर अंकित चतुर्वेदी 36 वर्ष रेडियो लॉजिस्ट थे ,और वह गौतम बुध नगर यूनिवर्सिटी में कैंपस में रह रहे थे।
उन्होंने कैंपस के कमरे में ही किसी कारणवश पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । थाना प्रभारी ने बताया कि वह कई दिनों से परेशान बताए गए थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
नोएडा पुलिस का बयान :
*दिनांक 23.05.2023 को थाना इकोटेक-1 क्षेत्र के अंतर्गत जिम्स अस्पताल में कार्यरत डाक्टर अंकित चतुर्वेदी पुत्र अजीत चतुर्वेदी निवासी विजयखण्ड लखनऊ ने गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के म0न0 25 में फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई। थाना इकोटेक-1 पुलिस व फोरेंसिक टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर परिजनों को सूचना दी गई आज मृतक के परिजन मौके पर आ गए हैं ,उनकी मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्यवाही की गई,नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुये अन्य सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।*
*मीडिया सेल*
*गौतमबुद्धनगर पुलिस।*
