जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में ऑनलाइन महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनक्यूबेशन और ई-सेल के द्वारा महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम (WEDP) का ऑनलाइन रूप से आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के राष्ट्रीय उद्यमिता बोर्ड (NEB) और विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के द्वारा प्रायोजित किया गया। वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज की कार्यकारी निदेशक डॉ० संपा बनर्जी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर कार्यक्रम को संबोधित किया और प्रतिभागी महिलाओं को उद्यमशीलता के लिए प्रेरित किया। विशिष्ठ अतिथि पूजा मोंगा ने अपने उद्यमशीलता के सफर और अनुभव को साझा किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ५० से अधिक महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया और इसमें 30 से अधिक वक्ताओं ने अपने अनुभव को साझा किया। कॉलिज के मेंटर और सलाहकार डॉ० एस० पी० मिश्रा ने कार्यक्रम की रूप रेखा को बताया। कॉलिज के निदेशक डॉ० मानस कुमार मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम का समन्वयन डॉ० पूर्णेंदु शेखर पाण्डेय और आकाश निगम ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका दीप्ति दोहरे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रो० शशांक अवस्थी, प्रो० संसार सिंह चौहान, प्रो० नरेश कुमार ढुल और विभाग के सभी अध्यापक मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

शिक्षक दिवस : जिला विधालय निरीक्षक ने कुलभुषण शर्मा को किया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा में गूंजा "रामईशोत्सव-2025", रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस आज़ादी का अमृत महोत्सव
एक्यूरेट के बी. आर्क में विदाई समारोह
एनआईईटी कॉलेज में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2018 का शुभारम्भ
गलगोटिया काॅलिज में "से नो टू प्लास्टिक एण्ड सेव अर्थ" कार्यक्रम
जीबीयू में मानसिक स्वास्थ्य पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, आयुष मंत्री डॉ दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया...
ग्रेनो के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंडिया इंटरनेशनल स्टूडेंट साइंटिस्ट इनोवेशन...
राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में अभिभावकों के लिए कार्यशाला का आयोजन
स्काईलाइन इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मेसी में मनाया गया विश्व फार्मसिस्ट दिवस
समसारा विद्यालय के दसवीं के विद्यार्थियों ने टर्म वन की बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
ग्लोबल इंस्टीट्यूट में बसंतोत्सव का आयोजन
प्रेस क्लब के साथ एस्टर पब्लिक स्कूल का मैत्री क्रिकेट मैच, एस्टर बना विजेता 
नौवीं से 12वीं के छात्रों के लिए 21 सितंबर से स्कूलों को खोलने को लेकर केंद्र ने जारी किए गाइडलाइन 
आईआईएमटी कॉलेज में ‘आरंभ-2021’ नए साल का जश्न मना