अवैध कब्जे की शिकायत , सच पाए जाने पर डीएम ने किया लेखपाल को सस्पेंड

  • तहसील दिवस के दौरान भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत सही पाए जाने पर लेखपाल के विरुद्ध डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी दादरी की बड़ी कार्रवाई ग्राम बिसहाड़ा के खाद के गड्ढे की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर की गई जांच, जांच सत्य पाए जाने पर भूमि को अवैध कब्जे से कराया मुक्त
  • दोषी लेखपाल को डीएम के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी दादरी ने किया निलंबित

 

*ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग*

ग्रेटर नोएडा में डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर कड़ी कार्यवाही,

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन,

दादरी तहसील दिवस में लेखपाल को लिया निलंबित,

दादरी एसडीएम आलोक कुमार ने लेखपाल को किया निलंबित,

जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर हुई कार्यवाही,

दोषी पाए जाने पर लेखपाल को किया निलंबित,

ग्राम बिसाहड़ा के खाद के गड्ढे की भूमि पर था अवैध कब्जा,

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिए सख्त निर्देश,

आर ई टी योजना में निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए गलत आय प्रमाण पत्र जारी करने वाले लेखपाल पर भी होगी कड़ी कार्रवाई,

उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। डीएम मनीष कुमार वर्मा के द्वारा आज दादरी तहसील में तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए शिकायतों का अनुश्रवण किया जा रहा था। इसी अवसर पर ग्राम बिसहाड़ा के ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम के खाद के गड्ढे की भूमि खसरा संख्या 398 पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई गई, जिस की मौके पर जाकर जांच की गई तो शिकायत सत्य पाई गई। अवैध कब्जे की शिकायत सही पाए जाने पर तत्काल भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया तथा दोषी तत्कालीन लेखपाल राजपाल को डीएम के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर आलोक कुमार गुप्ता के द्वारा निलंबित कर दिया गया है। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि राइट टू एजुकेशन (आर.ई.टी.) योजना के तहत भी निजी विद्यालयों में गलत आय प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। डीएम ने राइट टू एजुकेशन योजना को लेकर जारी किए गए आय प्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश दिए और कहा कि यदि आय प्रमाण पत्र गलत पाये जाएंगे तो संबंधित लेखपालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी देखे:-

भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने किसानों की समस्याओं को लेकर यमुना प्राधिकरण के सभागार की बैठक
Breaking: ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई एक और ड्रग्स फैक्ट्री, 200 करोड़ का ड्रग्स बरामद
आईडीएफ वर्ल्ड डेयरी समिट- 2022 में दूसरे दिन लगा रहा मंत्रियों का जमावड़ा, आयोजित हुए हुए कई सेमिनार...
प्रधानमंत्री मोदी किया रुद्राभिषेक और आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण
अफगानिस्तान : 1 करोड़ बच्चों को है मानवीय सहायता की दरकार- UNICEF
UP Board: बोर्ड ने जारी की अंक सुधार परीक्षा के लिए समय सारणी, 18 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
COVID 19 पर जानिए आज तक की क्या है गौतमबुद्ध नगर की रिपोर्ट, 3 मई तक इन सोसाईटी में आने-जाने पर लगी...
Lakhimpur Kheri Incident : सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, कल फिर होगी सुनवाई
अयोध्या: राम के द्वार दीपों से श्रृंगार करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 7.50 लाख दीप जलाकर बनाएंगे...
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नवनिर्मित पुलिस चौकी , हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन
CP NOIDA:कौन हैं आइपीएस लक्ष्मी सिंह,जिन्हें दी गई गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी
VARANASI : हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का वाराणसी में भारी विरोध, सड़कों पर उतरे वकील
UP Election: पीएम मोदी आज वाराणसी के BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत
डिलीवरी बॉय के ऊपर गिरा सूखा पेड़, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
Cooking Oil की कीमतें जल्‍द आएंगी नीचे, सरकार के आला अफसर ने जताया भरोसा
धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार: बीते दिन मिले 29 हजार 616 नए केस, 290 लोगों ने गंवाई जान