गलगोटिया कॉलेज में इनोवेशन विषय पर दो दिवसीय टेक्नोथाॅन 2023 का आयोजन

गलगोटिया कॉलिज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नॉएडा के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा इनोवेशन विषय पर दो दिवसीय टेक्नोथाॅन 2023 का आयोजन किया गया।

टेक्नोथाॅन की शुरुआत मुख्य अतिथि महेश मुंजाल, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, मजेसटिक आटो लिमिटेड ने दीप प्रज्ज्वलन करते हुए की। इस टेक्नोथाॅन में देश भर के कॉलिज और विश्विद्यालयों की 300 से अधिक टीमों के 1200 से अधिक छात्रो ने भाग लिया ।

मुख्य अतिथि महेश मुंजाल ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा आटोमेशन के बारे मे बताया । साथ ही उन्होने फ्युचरिस्टिक होम के अपने अनुभव को सभी के साथ साझा किया। छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर इनोवेशन पर कार्य करने चाहिए ताकि देश को तकनिकी के क्षेत्र में आगे ले जाया जा सके। गलगोटिया विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ० अवधेश कुमार ने प्रतिभागियो को तकनीक के महत्व के बारे मे बताया। डॉ० मनीष सबरवाल ने कहा कि हैकेथान दो शब्दो हैक और मैराथन से मिल के वना है। साथ ही उन्होने कहा कि हमे बडे ईनोवेशन के साथ साथ , छोटे इनोवेशन पे भी ध्यान देना चाहिए।टेक्नोथाॅन एक ऐसी कार्यशाला है जिसमें आपके इनोवेशन और स्टार्टअप को निखारा जाता है।डा शशांक अवस्थी, डीन, जीएल, बजाज ने तकनीक के दोनो पहलुओ के बारे मे बताया। डा परमानन्द, डीन, शारदा विश्वविद्यालय ने प्रोजेक्ट बेस्ड लनिँग के महत्व के बारे मे बताया।श्रौ विश्वा मोहन, फिजिक्स वाला, कहा कि हमे आईडिया को कैसे रियल्टी मे बदले। श्रो संदीप जैन एवं शिखर गोयल ने गीक्स के बारे मे बताया। कृष नापक, आईन्यूरान बैंगलोर ने हैकेथान मे बारे मे बताया।कार्यक्रम के संरक्षक और काॅलेज के निदेशक डाॅ0 असीम कादरी ने सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ० विष्णु शर्मा ने कार्यक्रम की रूप रेखा बताई और संचालन डा पल्लवी गोयल एवं रितु दीवान ने किया। काॅलेज के चेयरमैन सुनिल गलगोटिया और मुख्य कार्यकारी ध्रुव गलगोटिया ने आयोजन समीति को बधाई देते हुए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।
जिसमे से प्रदर्शन के आधार पर ज्यूरी ने तीन विजेताओं को चुना। विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश अनिल निरुकोंडा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नो लाजी एवं साईन्स ने रोड सेफ्टी के लिये पहला स्थान प्राप्त किया जिसको कॉलेज के निदेशक डॉ० असीम कादरी और कम्प्यूटर विभाग के अध्यक्ष डाॅ0 विष्णु शर्मा ने 51000 हजार की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दूसरा स्थान गलगोटिया काॅलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम को साइबर सिक्योरिटी एवं ब्लाकचेन के लिये दिया गया जिन्हे 31000 रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तीसरा स्थान क्रृष्णा इन्स्टिच्युट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी की टीम को हेल्थकेयर के लिये मिला जिन्हे 21000 रूपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। दस टीमों को1000 रूपये के प्रोत्साहन पुरूस्कार और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिए गए। धन्यवाद ज्ञापन डा जया सिन्हा ने दिया। इस दौरान प्रो0 राजीव कुमार नाथ, डाॅ0 ईन्दरप्रीत कौर, प्रो0 चन्द्र प्रभा, डा संजीव कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष आईटी, विनोद कुमार, रजिस्ट्रार और विभागीय अध्यापक मौजूद रहे।इसके मुख्य प्रायोजक नीट इमीग्रेशन सर्विस (कनाडियन इमीग्रेशन कन्सलटेंट) थे।

यह भी देखे:-

अटल बिहारी मेमोरियल लेक्चर में कलराज मिश्रा का बड़ा संबोधन: आईआईएलएम विश्वविद्यालय में विकसित भारत@2...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में पहुँचे केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गड़करी
आकाश बायजू के स्टूडेंट्स का NEET UG 2023 में शानदार परिणाम प्राप्त किए,   ग्रेटर नोएडा सेंटर के 25 व...
डेल्टा प्लस वैरिएंट : डराने लगा कोरोना , सरकार ने बताया वैरिएंट पर नजर रखने के लिए कैसी है तैयारी
Five sitting Judges from SAARC Countries Judge the Fourth Prof. N R.Madhava Menon SAARC Law Mooting ...
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय योग शिविर का समापन
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेंसी ने बनाई अल्सर और पथरी को ठीक करने की दवा
राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी का धमाकेदार आगमन: जीएल बजाज कॉलेज में 'विक्की विद्या' का टीज़र लॉन्च
प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग लोककल्याण के लिए होना चाहिए: राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल
देश में पहली बार ड्रोन से की जाएगी दवाओं की डिलीवरी, इस राज्य ने शुरू किया प्रोजेक्ट 'मेडिसिन फ्रॉम ...
गलगोटिया  कॉलेज में ऑनलाइन वार्षिकोत्सव 2021 का आयोजन 
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का भव्य दीक्षांत समारोह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जेन-ज़ी को दिया सफल...
जीएल बजाज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान: छात्रों ने दिया जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश
जीएनआईओटी एमबीए इंस्टिट्यूट में  "महिलाएं क्या चाहती हैं " विषय पर चर्चा का आयोजन 
लॉयड कॉलेज में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन
दो साल बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह