UPDATE: साथी छात्रा को छात्र ने पहले गले से लगाया फिर सीने में मार दी गोली, फिर खुद को गोली से उड़ाया, सुनिए डीसीपी का बयान

ग्रेटर नोएडा में बड़ी वारदात

ग्रेटर नोएडा : शिव नादर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने साथी छात्रा की गोली मारकर की हत्या। छात्रा की हत्या करने के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर उतारा मौत के घाट।
छात्रा को सीने पर दो गोली मारी गई और छात्र ने खुद को कनपटी पर गोली मारी।

कानपुर की रहने वाली थी छात्रा और अमरोहा का रहने वाला था छात्र। दादरी थाना क्षेत्र की खबर। भारी मात्रा मर मौके पर पुलिस फोर्स तैनात।

*आज दिनांक 18.05.23 को थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर मैं एक साथ पढ़ने वाले अनुज पुत्र लोकेश सिंह निवासी ग्राम सोनगढ़ माफी थाना मंडी धनौरा धनोरा जनपद अमरोहा और साथ ही पढ़ने वाली छात्रा दोनों ने डाइनिंग हॉल के सामने कुछ समय बात की और गले मिले इसके बाद लड़के अनुज ने पिस्टल से लड़की को गोली मार दी, जिसे घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद अनुज ने बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली। जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। दोनों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।अनुज और मृतक छात्रा पूर्व से एक दूसरे के अच्छे मित्र थे जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है, घटना स्थल को येलो टेप से सुरक्षित किया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।*

*मीडिया सेल*
*गौतमबुद्धनगर पुलिस।*

यह भी देखे:-

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
डेल्टा प्लस वैरिएंट : डराने लगा कोरोना , सरकार ने बताया वैरिएंट पर नजर रखने के लिए कैसी है तैयारी
हथियार की नोंक पर सैल्समैन से नगदी व मोबाईल लूट
लोन दिलाने के नाम पर 41 हजार की ठगी
बड़ी सफलता: थाना सूरजपुर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी के दो वांटेड आरोपियों को पकड़ा, दो अवैध चाकू ...
कंपनी में घुसे बदमाशों से भिड़े गार्ड, दोनों तरफ से चली गोलियां
एसटीएफ के हत्थे चढ़े शातिर ठग, कार्ड धारकों को ऐसे लगाते थे चूना, पढ़ें पूरी खबर 
जायडस कैडिला वैक्सीन ; 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द लांच होगी वैक्सीन, सुई का नहीं होगा इस्ते...
नाले में मिला अज्ञात का शव, पुलिस कर रही है शिनाख्त का प्रयास
UNCCD COP14 का इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर ग्रेटर नोएडा में आगाज़
सुंदर भाटी अनिल भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य नरेश तेवतिया की करोड़ों की संपत्ति जप्त
ग्रेटर नोएडा : युवक को गोली मारी, घायल
घरेलू सहायिका से गैंग रेप, मुकदमा दर्ज , आरोपी फरार
जेवर एयरपोर्ट: ज्यूरिख एयरपोर्ट इण्टरनेशनल एजी. को औपचारिक रूप से मिला निर्माण का जिम्मा
गाजियाबाद में एनकाउंटर, कुख्यात में दो बदमाश ढेर:बिल्लू दुजाना एक लाख और राकेश दुजाना 50 हजार रुपए क...
ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी, निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मालियों की हत्या