एक्शन में आबकारी विभाग, ओवरटिंग के आरोप में दो विक्रेता गिरफ्तार 

  • आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में आबकारी विभाग निरंतर एक्शन में।
  • ओवर रेटिंग होते पाए जाने पर 2 विक्रेताओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 डा0 शिखा ठाकुर एवं आबकारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह द्वारा विदेशी शराब दुकान छपरौली एवं बियर दुकान छपरौली पर निर्धारित मूल्य से ज्यादा मूल्य पर विक्रय करते पाये जाने पर दुकान पर उपस्थित विक्रेता प्रदीप कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी ग्राम चासी थाना नर्सेना जिला बुलंदशहर एवं विक्रेता पंकज कुमार पुत्र ओम दत्त निवासी ग्राम देहरा थाना स्याना जिला बुलंदशहर  के  विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करा कर अभियुक्त को जेल भेजा गया एवं अनुज्ञापी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी देखे:-

एसीटीएफ व नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े पारदी गैंग के ईनामी बदमाश
जीजा पर फायरिंग करने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही समेत दो गिरफ्तार
चीता- शेर गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करके बनाते हैं रील
कंपनी से चोरी करने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार, 4 केन तेल बरामद
एसटीएफ के हत्थे चढ़े नकली नोटों के सौदागर
मारपीट व पैसा लेने के आरोप में दो सिपाही निलंबित
दंपति के साथ मारपीट कर की घर में की डकैती
ऑनलाईन शादी का झांसा देकर पहले महिलाओं से बनाता था शारीरिक संबंध, फिर ऐंठता था पैसे, गिरफ्तार
अश्लील फोटो लेने पर युवती ने की थी ख़ुदकुशी, आरोपी गिरफ्तार
बीटा 2 पुलिस ने मुजरा पार्टी व देह व्यापार का किया भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत 36 गिरफ्तार
पहले कार बेचा फिर वही चुराया, जानिए शातिर ठग की कहानी 
मुंशी को पीट कर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
अवैध गांजा सहित एक गिरफ्तार
बस कंडक्टर को लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार
सोसाइटी के पीछे घायल मिले प्रोपर्टी डीलर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, एक्सप्रेस वे जाम कि...
ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर चाकू से हमला कर लूटपाट