ग्रेटर नोएडा में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश, तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चेरी काउंटी चैकी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड हुई। पुलिस को सूचना मिल रही कुछ बदमाश एक इनोवा कार में सवार होकर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर क्षेत्र में पुलिस जांच शुरू कर दी। इसी दौरान नोएडा वेस्ट की तरफ से आ रही इनोवा कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जबावी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी तो दो इधर दो पुलिसकर्मियों के भी गोली लग गई हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्टल दो तमंचे और लूटी हुई कार बरामद की हैं।

पुलिस और बदमाशों के बीच आज दिन में मुठभेड हुई। बिसरख पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ बदमाश एक इनोवा कार में सवार होकर किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। बिसरख कोतवाली पुलिस ने चेरी काउंटी चैकी पर पुलिस जांच शुरू कर दी इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो कार सवार बदमाश इरफान निवासी गाजीपुर के पैर में गोली लग गई तो इधर पुलिस के दो सिपाही बिसरख कोतवाली में तैनात वरूण और सचिन के बदमाशों की गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश इरफान और सिपाही वरूण और सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि पकडे गए बदमाश क्षेत्र में खडी गाडियों को लूटा करते थे।

पुलिस ने इनके पास से 20 अक्टूबर को नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित जीआईपी माॅल के सामने से एक अखबार के मुख्य महा प्रबंधक से लूटी हुई कार बरामद की हैं। बदमाशों के पास से पुलिस और भी लूटी हुई कार की बरामदगी होने की बात कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि कार में सवार छह बदमाशों में से तीन बदमाश जिसमें विशाल उर्फ विल्ली निवासी कवि नगर, इरफान निवासी गाजीपुर और रोहित निवासी बुलंदशहर को पकडा हैं जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा, दो तमंचे और लूटी हुई इनोवा कार बरामद की हैं।

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि पुलिस नोएडा के सेक्टर 18 से बदमाशों ने एक इनोवा कार लूटी थी पुलिस को सूचना मिली कि उसी कार में कुछ बदमाश किसी बारदात को अंजाम देने के लिए निकले हुए हैं। पुलिस ने जांच के दौरान बदमाशों को रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी कई राउंड दोनो तरफ से फायरिंग हुई जिसमें एक बदमाश इरफान के पैर में गोली लगी हैं और दो पुलिसकर्मियों के भी गोली लगी हैं तीनों को अस्पताल भेजा गया है। कार में सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं जबकि तीन अन्य बदमाश फरार होने में सफल हुए हैं।

निजी अखबार के मुख्य महाप्रबंधक की कार बदमाशों ने लूटी थी

20 अक्टूबर की शाम को निजी अखबार के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव के परिवार के लोग नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित जीआईपी माॅल में घूमने आए हुए थे और कार चालक कार के पास ही खडा था। इन बदमाशों ने कार चालक को बंधक बनाकर कार लूट कर ले गए और कार चालक को दूर लेजाकर फंेक दिया था। पुलिस इस मामले में कार बरामद करने के लिए कई दिनों से मेहनत कर रही थी।

यह भी देखे:-

पति की मारपीट से तंग पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, दादरी में हत्या का सनसनीखेज खुलासा
तीन भू- माफिया गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
बढ़ते अपराध को लेकर कोतवाल प्रभारियों में फेरबदल
कासना पुलिस ने की खुले में शराब पी रहे पियक्क्ड़ों की धड़पकड़
MNC में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात ईनामी हैदर, मुठभेड़ के बाद यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा
आॅन लाइन शाॅपिंग के नाम पर छात्र खेल रहा था ठगी का खेल, गिरफ्तार
नोएडा : गैंग रेप के दो वांटेड आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर  में वकील की हत्या, सूरजपुर कोर्ट में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा 
बंद बोरे में युवती का शव मिलने से सनसनी
अपराधियों के खिलाफअभियान, तीन के खिलाफ लगा गुंडाएक्ट, गैंगस्टर की कार्यवाही
छज्जे के विवाद में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार
स्काइप एप से इलाज के दौरान ब्लैकमेल करने के लिए नाबालिग बच्चियों की अश्लील तस्वीर खींचने वाला साइकेट...
विभिन्न जगहों से चार बदमाश गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर मेडिकल कालेज की महिला प्रोफ़ेसर से रेप, बनाई अश्लील वीडयो
नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, गुलेल से कार का शीशा तोड़ कर चोरी करने मा...