गौतमबुद्ध नगर पहुंची खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 मशाल:डीएम ने किया स्वागत करते हुए गौर सिटी स्टेडियम निकाली रैली

आगामी 25 मई से 3 जून तक जनपद गौतम बुद्ध नगर में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के लिए मशाल आज गौतम बुद्ध नगर के सरोवर पोर्टिको गौर सिटी ग्रेटर नोएडा पहुंची। वहां पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। इसी श्रृंखला में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आज सरोवर पोर्टिको गौर सिटी स्टेडियम ग्रेटर नोएडा पहुंचकर मशाल रैली में आए हुए खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों एवं जन सामान्य से कहा कि खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करें। इस आयोजन में खिलाड़ियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों का पालन किया जाएगा।


यह आयोजन बच्चों में खेल भावना को जागृत करेगा। इसलिए सभी पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन से जुड़े। जिससे खेल भावना सबके अंदर पैदा हो और वह मेजबान व आयोजक के रूप में जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सके।

इसके बाद जिला अधिकारी द्वारा मशाल रैली को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जिसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। जनपद गौतम बुद्ध नगर में पहुंची हुई मशाल रैली आज गौर सिटी स्टेडियम से शुरू होकर लोटस वैली स्कूल, सर्वोत्तम स्कूल, डीपीएस वर्ल्ड स्कूल, भारत राम ग्लोबल स्कूल होते हुए शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में समापन किया गया।

इसके बाद मशाल रैली को बुलंदशहर के लिए रवाना किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर/नोएडा धर्मेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर कोमल पंवार, जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

यह भी देखे:-

सीबीएसई नेशनलस क्लस्टर में सावित्रीबाई विद्यालय की टीम का उत्कृष्ठ प्रदर्शन
वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल 2025: भारतीय मुक्केबाज़ी का ऐतिहासिक दिन, 20 में 20 श्रेणियों में मेडल — BF...
29वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन समारोह सोमवार को
एशियन पैरा गेम्स के खिलाड़ियों के चयन के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मेें ट्रायल संपन्न, पूर्व डीएम सुह...
अपना जनहित समिति खिलाड़ियों का करेगी सम्मान
जेल प्रीमियर लीग में खेला गया रोमांचक मुक़ाबला
लखनऊ के स्केटर्स बच्चों के साथ जेवर एमएलए धीरेन्द्र सिंह ने की सीएम के प्रमुख सचिव से मुलाकात, स्टेड...
GPL 4 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए पांच मुकाबले,पढ़ें पूरी खबर
अल्ट्रा रनर कनिष्क करण ने देश का दुनिया में नाम ऊंचा किया, 9 ड्रैगन्स अल्ट्रा में किया उम्दा प्रदर्श...
समसारा विद्यालय में बच्चों ने देखा पीएम मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण
MotoGP Bharat City Tour reaches Ahmedabad; 500 plus bikers join to celebrate their passion for bikin...
इंडियनऑयल ग्रांप्री ऑफ इंडिया खिताब जीतने के बाद मार्को बेज़ेची ने कहा- फैंस को अपना दिल देना चाहता ...
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कंपलेक्स के बच्चों ने स्केटिंग में जीता पदक
Tokyo Paralympic 2020: स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष नरवाल ने 2016 में किया खेलों का रुख, अर्जुन पुरस्क...
IVPL Update: 35 स्कोर पर रन आउट हुए वीरेंद्र सहवाग
तीसरी ग्रेनो मोटिवेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप: राय स्पोर्ट्स अकादमी बनी ओवरऑल विजेता