स्कूल में खेलते हुए छात्र की हुई मौत

ग्रेटर नोएडा में स्कूल में खेलते हुए हार्ट अटैक पड़ने से 8वीं के छात्र की मौत,उच्च प्राथमिक विद्यालय जलपुरा का मामला,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,15 वर्षीय रोहित सिंह की हुई मौत,थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र का मामला .

इकोटेक- 3 थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जलपुरा में सोमवार को दोपहर कक्षा आठवीं के छात्र की खेलते समय हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। अचानक गिरने के काफी देर तक होश नहीं आने पर शिक्षक छात्र को पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मौत की वजह हार्ट अटैक है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी सेंट्रल नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि 15 वर्षीय छात्र रोहित सिंह जलपुरा गांव में ही रहता है। वह सोमवार को खेलते समय गिरकर बेहोश हो गया। उसके बाद शिक्षकों ने कुछ देर हाथ-पैर दबाए और पानी पिलाया, लेकिन काफी देर तक होश नहीं आया। स्वजन को सूचित कर शिक्षक छात्र को पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। वहीं प्रधानाध्यापिका नूतन सक्सेना ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद गेट से कुछ दूरी पर छात्र अचानक बेहोश हो गया। उन्होंने तुरंत उसके पिता भालू सिंह को सूचना देते हुए उसको ओआरएस घोल पिलाया । उनकी मां शारदा व अन्य स्वजन भी पहुंच गए थे। उनके पिता चंडीगढ़ गए हुए थे। उसके बाद अस्पताल ले गए। वहां पर डाक्टरों के छात्र को मृत घोषित करने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। छात्र के साथ आठवीं कक्षा में ही उसका भाई और सातवीं में बहन भी इसी स्कूल में पढ़ती है।

यह भी देखे:-

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025 के लिए जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट नोडल सेंटर घोषित
ग्रेनो की काव्या कोचर ने जीता यंग साइंटिस्ट अवार्ड, प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्...
बाराही मेला 2025 का भव्य आग़ाज़: सूरजपुर में भजन संध्या ने बाँधा श्रद्धा और संगीत का संगम
शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील
ग्रेटर नोएडा : उमंग मेला का आगाज़, पेंटिंग में बच्चों ने उकेरी प्रतिभा
मूजखेड़ा में बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को छत से नीचे फे...
फीस बढ़ाने को लेकर अभिभावकों का करप्शन फ्री इंडिया संगठन के साथ विरोध प्रदर्शन
प्राचीन बाराही मेले-2025 की तैयारियां शुरू, ऐतिहासिक परंपरा को मिलेगा नया रूप
पतंजलि इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि पूजन: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत
आईआईएलएम में बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा सेमिनार का आयोजन
गलगोटिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी विषय पर वर्कशॉप ...
सपाइयों ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने जरूरतमंद बच्चों में वितरित किये पाठ्य सामग्री
चर्म रोग दूर करना है तो प्राचीन बूढ़ा बाबा मेला जरुर जाएं
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने आयोजित किया एचआर कॉन्क्लेव "परिसंवाद 2.0" — भविष्य के नेतृत्व और प्रतिभा व...
ग्रेटर नोएडा में कार्निवाल कल 25 जनवरी से, स्मार्ट एंड हैप्पी होगी थीम, जानिए कार्यक्रम की डिटेल्स