हवाला के लाखों रुपए के साथ नोएडा पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

नोएडा: हवाला के अवैध 50 लाख रूपये सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज एवं घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, व तीन सदिग्ध मोबाइन फोन बरामद।

*आज दिनांक 15.05.2023 को थाना सेक्टर 20, नोएडा पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों के हवाला के रूपये के साथ होने की सूचना मिली, बीट पुलिसिंग व लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा, मेट्रो स्टे होटल सेक्टर 27, नोएडा के पास से तीन अभियुक्तों (1) कुमार आर्यन पुत्र रामजी सिंह नि0 रामाश्रय अपार्टमेन्ट एग्जीविशन रोड थाना गाँधी मैदान जिला पटना बिहार उम्र 38 वर्ष (2) अरविन्द कुमार पुत्र कामेश्वर प्रसाद नि0 ग्राम वैरिया थाना केसरिया जिला मोतिहारी बिहार हाल पता जी-4 गणेश नगर पाण्डव नगर दिल्ली उम्र 45 वर्ष (3) विजय पुत्र संतराम नि0 म0न0 78ए पाकेट ए दिलशाद गार्डन दिल्ली उम्र 43 को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हवाला की अवैध रकम 50 लाख रूपये नगद, फर्जी आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज, एक स्विफ्ट डिजायर कार व तीन सदिग्ध मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।*

*यह लोग फर्जी आई0डी0 व दस्तावेजों का प्रयोग कर धोखाधडी करके हवाला के 50 लाख रूपयों को किसी बिजनेस मैन को ब्लैक मनी से व्हाईट मनी में परिवर्तित करने के लिए लाया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में यह रूपया उक्त अपराधियों द्वारा संजीव कुमार नि0 पटना बिहार के द्वारा लाया जाना तथा इस अवैध कार्य में अन्य चार व्यक्तियों का संलिप्त होना पाया गया है, विस्तृत पूछताछ जारी है। गैंग के फरार अन्य पांच सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन कर रवाना किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के विरूद्ध थाना सेक्टर 20, नोएडा पर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा इन अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को सूचित किया गया है।*

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

यह भी देखे:-

सिलेंडर से गैस रिसने से लगी आग की चपेट में आकर दो बच्चो समेत छह लोग झुलसे, चार की हालत गंभीर
शादी के दौरान फायरिंग, दुल्हन के भाई को लगी गोली, मौत
अवैध रूप से घुड़दौड़ सट्टेबाज़ी कराने पर नौ सट्टेबाज़ गिरफ्तार 
शराब तस्करों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पुलिस का हल्ला बोल अभियान , कई तस्कर गिरफ्तार
सुंदर भाटी के भतीजे अनिल भाटी की रिहाई, पुलिस अलर्ट मोड में; गैंगवॉर की आशंका बढ़ी
अब साइबर अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ होगी त्वरित कार्यवाही, साइबर हेल्पलाइन तथा नार्कोटि...
हत्या के प्रयास में वांटेड चढ़ा पुलिस के हत्थे
चोर ISKCON मंदिर से ले उड़े भगवान की मूर्ति और दानपात्र
बीटा-2 पुलिस ने लोहा चोरी करने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बराम...
पूर्व विधायक कर रहा था विदेशी हथियार की तस्करी , एसटीएफ ने किया अवैध असलाह तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा : पीएनबी बैंक डबल मर्डर को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़: महिला समेत 4 गिरफ्तार, दर्जनों परिवारों से ठगी का मामला
पुलिस कस्टडी से रेप का आरोपी बाथरुम की खिड़की तोड़कर हुआ फरार, मेडिकल कराने जिला अस्पताल लेकर आई थी पु...
मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
नोट उड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी का गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार