ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में नेशनल आयुर्वेद वेबिनार सीरीज की शुरुआत

ग्रेटर नोएडा : ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चेयरमेन डॉ डी के गर्ग, तुषार आर्य व प्रोफेसर डॉ जसविंदर कौर के मार्गदर्शन में आज से नेशनल आयुर्वेद वेबिनार सीरीज की शुरुआत की गई। सीरीज के अंतर्गत पहला वेबिनार पंचकर्म विभाग के द्वारा ‘एफीकेसी ऑफ पंचकर्म इन डायबिटीज’ विषय पर था जिसके प्रमुख वक्ता डॉ. स्वप्निल औटी, अस्सिस्टेंट प्रोफेसर पंचकर्म, AIIA गोवा , डॉ. अविनाश चौधरी एसोसिएट प्रोफेसर पंचकर्म, एस जी टी यूनिवर्सिटी, डॉ. सत्यदेव आर्य, एच ओ डी एसोसिएट प्रोफेसर पंचकर्म, ईशान आयुर्वेदिक कॉलेज तथा डॉ कविता सेन अस्सिस्टेंट प्रोफेसर पंचकर्म ईशान आयुर्वेदिक कॉलेज रहे।

इस वेबिनार में मुख्यतः आयुर्वेद द्वारा डायबिटीज की चिकित्सा, उपद्रवों की रोकथाम व चिकित्सा विषय के साथ साथ डायबिटीज में उद्वर्तन चिकित्सा के महत्व पर भी जोर डाला गया। उद्वर्तन चिकित्सा का विद्यार्थीयों और चिकित्सकों के लिए ऑनलाइन डेमो भी दिया गया।

ईशान आयुर्वेदिक कॉलेज इस प्रकार की आयुर्वेदिक संबंधित वेबिनार्स पहले भी करता रहा है। आज से पुनः यह वेबिनार सीरीज शुरू की गई है जिससे सामान्य लोगों, आयुर्वेद विद्यार्थियों व चिकित्सकों का ज्ञानवर्धन किया जा सके।

यह भी देखे:-

अल्पायु में हो रही मौतों से बचाव हेतु AAV ग्रुप और सदस्यों द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल, जानिए
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
हवा में प्रदूषण और फेफड़ों में जहर भरता है पटाखे का धुआं  : डॉ. अजय
वाराणसी: पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल से किया भारत भ्रमण
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का क्या है हाल, जानिए 
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट
रोटरी क्लब ग्रेनो का इंस्टॉलेशन सेरेमनी व दीपावली सेलिब्रेशन का हुआ कार्यक्रम
स्कूल में शिविर लगाकर सिखाया योग
योग और स्वास्थ्य : गुदा व मलद्वार शुद्धि हेतु योग , बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस(जिम्स) ग्रेटर नोएडा ने डायबिटिक क्लिनिक किया शुरू
डॉ. अमित गुप्ता बने आरएसएसडीआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
Corona Update : जानिए आज क्या है गौतमबुद्ध नगर में कोरोना की रिपोर्ट
बैकसन होम्योपैथी में होगा कैंसर का प्रभाशाली इलाज
पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, AIIMS में सुबह-सुबह लगवाया टीका
ग्रेटर नोएडा में योग द्वारा नि:शुल्क चश्मा मुक्ति प्रयास शिविर 21 मई से , जल्द कराएं रेजिस्ट्रेशन