पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव को पितृ शोक

नोएडा ।जनपद बुलंदशहर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव के पिता कैप्टन चंद्रभान यादव का मंगलवार दोपहर को दिल्ली के बी एल कपूर अस्पताल में देहांत हो गया ।वह 76 वर्ष के थे। उन्हें न्यूरो संबंधित बीमारी थी। मूल रुप से जनपद बुलंदशहर के सनौटा गांव के रहने वाले कैप्टन चंद्रभान ने अपने कैरियर की शुरुआत सेना की नौकरी से की थी । सेना से रिटायर होने के बाद वह नोएडा के सेक्टर 29 में आकर रहने लगे ।

उन्होंने यहां पर कांता प्रॉपर्टी के नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया तथा धीरे-धीरे उन्होंने समाज में अपनी एक अलग छवि बनाई ।जनपद बुलंदशहर में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया तथा चंद्रकांत इंग्लिश मीडियम स्कूल व चंद्रकांता महाविद्यालय की स्थापना की ।उनके बेटे हरेंद्र यादव व विपिन यादव भवन निर्माण क्षेत्र से जुड़े हैं अंतरिक्ष ग्रुप व सनशाइन ग्रुप के नाम से दोनों बिल्डिंग निर्माण का कार्य करते हैं ।कैप्टन चंद्रभान यादव के देहांत की सूचना पाकर उनके परिचित ,परिजन व समर्थक सेक्टर 29 स्थित उनके घर पर पहुंचे ।सभी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास पर किया जाएगा।

यह भी देखे:-

नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में शिकायत करनी है तो इन नंबरों पर करें सम्पर्क, मोबाईल नंबर जारी
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा,
PM Modi Leave Days: 9 साल में पीएम की कितनी छुट्टी?, जानकर रह जाएंगे दंग
कविन्दर नागर ने जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का बढ़ाया मान, बधाई देने वालो का लगा ताँता
नोएडा को मिला देश का पहला राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान
किसान एकता संघ की हुई यमुना प्राधिकरण में मासिक बैठक
स्मार्ट होगी क्लास तो स्मार्ट होंगे छात्र, प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में होगा बड़ा बदलाव, डिजिटल कंटे...
इनवेस्‍टमेंट प्‍लान : नौकरीपेशा से लेकर बिजनेसमेन तक के लिए आया जबर्दस्‍त प्‍लान, PM ने की शुरुआत
रामायण पाठ से मानव कल्याण संभव : स्वामी पंचमानंद महाराज
नोएडा फेस-1 पुलिस की कार्रवाई: शराब तस्कर गिरफ्तार, 107 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद
पीएम मोदी आज करेंगे किसानों से संवाद, 35 किस्म की विशेष फसलें राष्ट्र को करेंगे समर्पित,
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का नोएडा विश्वविद्यालय दौरा: छात्रों और शिक्षकों से किया संवाद, शिक्षा में नव...
श्रमिक उपकर को लेकर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की जिला श्रम आयुक्त से मुलाकात, उद्योगों की चिंताओं पर चर्च...
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत
एक दिन में बिक गये 600 करोड़ के Ola Electric स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में देता है जबरदस्त रेंज
नौंवीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत