जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा नगर निकाय चुनाव को लेकर संवेदनशील, सम्बंधित अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप जनपद की समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध होकर कर रहे कार्यवाहीजिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने दनकौर में पहुंचकर किसान आदर्श इंटर कॉलेज में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम तथा डॉ राजेन्द्र प्रसाद इण्टर काॅलेज बिलासपुर में बनाए गए मतदान केन्द्र का किया स्थल निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देशउत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की मंशा को मूर्त रूप प्रदान करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराने के उद्देश्य से निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी श्रंखला में आज जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा दनकौर के किसान आदर्श इंटर कॉलेज में पहुंचे, जहां पर नगर निकाय चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। ज्ञातव्य हो कि किसान आदर्श इंटर कॉलेज दनकौर में बिलासपुर एवं दनकौर नगर पंचायत की मतगणना का कार्य संपन्न होगा और यहीं से दोनों नगर पंचायत के लिए मतदान कराने के लिए मतदान पार्टियां रवाना होंगी। दोनों नगर पंचायतों में मतदान एवं मतगणना का कार्य उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने आज किसान आदर्श इंटर कॉलेज दनकौर में पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया, जहां पर बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम के संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी मतदान पार्टियां समय से रवाना हो जाएं और मतदान के संबंध में समस्त कार्यवाही समय रहते पूर्ण की जाए। स्ट्रांग रूम बनाने के संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम को तैयार करने में उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई की जाए। डीएम ने इस अवसर पर यह भी कहा कि नगर निकाय निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर समस्त अधिकारीगण पूर्ण पारदर्शिता के साथ अपने अपने कार्यों को अंजाम देंगे। किसान आदर्श इंटर कॉलेज दनकौर का स्थल निरीक्षण करने के उपरांत जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा नगर पंचायत बिलासपुर के मतदान केन्द्र डाॅ राजेन्द्र प्रसाद इंटर कॉलेज बिलासपुर का स्थल निरीक्षण करते हुये मतदान से पूर्व समस्त मूलभूत सुविधाएं तथा सभी तैयारियां राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये, ताकि राज्य निर्वाचन की  आयोग की मंशा के अनुरूप निकाय चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकें। डीएम के भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी भू0अ0 बलराम सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार, एडीसीपी अशोक कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

यह भी देखे:-

खुशियों की ओर वृद्धाश्रम में मनाई गई नववर्ष की खुशियां, किया सहभोज
गौतमबुद्धनगर: चेतन को बनाया गया महामंत्री, भाजयुमो के कार्यकारिणी का हुआ घोषणा
जैन समाज ग्रेटर नोएडा की महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
गणेशोत्सव में बज्र के कलाकारों ने मचाई धूम, मयूर नृत्य ने मन मोहा
24 घंटे में छठ घाटों की सफाई न हुई तो होगी कार्रवाई
पावर एंजेल का सम्मान समारोह का आयोजन
लखीमपुर खीरी : मृत किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जमीन दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में एक गिरफ्तार
बताइए, कितनों को दिलवाई सजा, कितने केस पेंडिंग, CBI का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगा सुप्रीम कोर्ट
मेरठ हुआ जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधा कनेक्ट
भारत विकास परिषद ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, 300 बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री
यमुना प्राधिकरण मुरादगढ़ी गांव में लगाएगा शिविर
यमुना प्राधिकरण के भवन नियमावली संशोधन में शासन की लगी मुहर
गड्ढे की दीवार गिरने से दो मजदूर दबे, एक की मौत
कांग्रेस की जड़ों में खामियां- पीके , लखीमपुर के बाद वापसी बड़ी गलतफहमी
ग्रेटर नोएडा की चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित, एक्टिव सिटीजन टीम ने अथॉरिटी से ठोस कदम उठाने की अपील की...