दर्दनाक हादसा: नोएडा एक्सप्रेस वे: पेड़ से टकराई स्विफ्ट कार, पति पत्नी व मासूम बच्चे की मौत
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए एक सड़क हादसे में आगरा से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सेक्टर 160 के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर और फिर पेड़ से जा टकराई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है.
एक्सीडेंट के बाद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की दशा को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज रही होगी. पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंचे नॉलेज पार्क प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी कार्तिक गुप्ता अपनी पत्नी शिवानी, साली शीतल शर्मा और सुमन गुप्ता तथा कार्तिक के 3 माह के बेटे के साथ आगरा में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे सुबह करीब 5 बजे सेक्टर 160 के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
नॉलेज पार्क थाना के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस कार्तिक गुप्ता और उनकी साली शीतल शर्मा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां कार्तिक गुप्ता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सुमन गुप्ता और कार्तिक गुप्ता के 3 माह के बच्चे को फेलिक्स हॉस्पिटल, सेक्टर-137 में एडमिट कराया गया जहां 3 माह के बच्चे की मृत्यु हो गई। कार्तिक गुप्ता की पत्नी शिवानी को जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई जो मौके पर आ गए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है.
नोएडा पुलिस द्वारा जारी बयान:
*आज दिनांक 06-05-2023 को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्रांतर्गत 1-कार्तिक गुप्ता पुत्र नवीन गुप्ता निवासी विकास नगर एक्सटेंशन, आस्थल पार्क के सामने, दिल्ली उम्र करीब 25 वर्ष, 2-शिवानी पत्नी कार्तिक उम्र 23 वर्ष, 3-शीतल शर्मा (साली) उम्र 18 वर्ष, 4-कार्तिक का एक बच्चा उम्र करीब 3 माह व 5-कार्तिक की बुआ सुमन गुप्ता निवासी मोती नगर, सुदर्शन पार्क, नई दिल्ली जो अपनी स्विफ्ट डिजायर कार नंबर डीएल 1 सी.ए.ई 2241 से आगरा से एक शादी समारोह में सम्मिलित होकर वापस दिल्ली आ रहे थे, सुबह करीब 5ः00 बजे सेक्टर-160 के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए जिसकी वजह से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्तिक गुप्ता और उनकी साली शीतल शर्मा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां कार्तिक गुप्ता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सुमन गुप्ता और कार्तिक गुप्ता के 3 माह के बच्चे को फेलिक्स हॉस्पिटल, सेक्टर-137 में एडमिट कराया गया जहां 3 माह के बच्चे की मृत्यु हो गई। कार्तिक गुप्ता की पत्नी शिवानी को जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतको के परिजनों को सूचना दे दी गई जो मौके पर आ गए हैं। पंचायतनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
*मीडिया सेल*
*गौतमबुद्धनगर पुलिस*
