नोएडा एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,बाईक सवार दो युवकों की मौत 

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे की है। घटना के समय दोनों युवक बाइक से नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान आज उन दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर आरोपी वाहन की तलाश कर रही है। थाना सेक्टर-142 प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 142 मेट्रो स्टेशन के सामने नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े हुए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त गौतम पुरी दिल्ली निवासी राकेश पुत्र लीला सिंह 37 वर्ष व संगम विहार दिल्ली निवासी विवेकानंद पुत्र गिरीश चंद्र 22 के रूप में हुई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में एक डीटीसी बस में प्राइवेट मार्शल जबकि दूसरा कंडक्टर का काम करता था। हादसे की सूचना पाकर दोनों के परिजन भी देर रात अस्पताल पहुंच गए। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी देखे:-

यूपी: प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण, सक्रिय मामले 300 से भी कम
स्वतंत्रता दिवस समारोह - रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में
भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल ने किया मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर प्रशिक्षण
गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री की बर्खास्तगी को लेकर किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में धार्मिक रामलीला का भूमि पूजन सम्पन्न, आधुनिक मंचन की तैयारी शुरू
गौतम बुध नगर : थाना प्रभारियों में फेरबदल
हेपेटोलॉजी पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन, GIMS ग्रेटर नोएडा में
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे : ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
नवरत्न फाउंडेशन के सहयोग से हिमालय प्राईड सोसायटी  में दो दिवसीय योग शिविर संपन्न  
RWA BETA 1 ने धूमधाम से मनाया होली का पर्व
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में ध्वजारोहण समारोह, छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया
गौतम बुद्ध नगर में शीतलहर से बचाव के लिए जारी की गई एडवाइजरी: 13 रैन बसेरों का सफल संचालन, कंट्रोल र...
ग्रेटर नोएडा: 19 साल बाद रेप पीड़िता को न्याय मिल सका, 2002 मे हुई थी घटना
जीडी गोयंका स्कूल स्वर्ण नगरी में क्रिसमस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
पीएम मोदी ने तय किया जम्मू-कश्मीर का 'फ्यूचर प्लान', 70 केंद्रीय मंत्री करेंगे राज्य का दौरा; जानें-...
गौरव चंदेल हत्याकांड : लापरवाही बरतने पर कोतवाल नपे