आईटीएस डेंटल कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में बी0डी0एस0 के छात्रों को मिली डिग्री

ग्रेटर नोएडा : आईटीएस डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में बी0डी0एस0 के बैच-2017 के छात्रों की शिक्षा पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी मैडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. ए0के0 सिंह एवं इंडियन डेंटल एसोशिएसन के प्रसीडेंट, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डॉ0 राजीव के. चुग ने आई0 टी0 एस – द एजूकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. चड्ढा, उपाध्यक्ष श्री सोहिल चड्ढा, सचिव बी.के. अरोडा, निदेशक- पब्लिक रिलेशन श्री सुरेन्द्र सूद एवं संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनंद अरोरा, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं समारोह में शामिल विद्यार्थियों के माता-पिता की उपस्थिति में बी0डी0एस0 पाठ्यकम में उत्तीर्ण छात्रों को डिग्री प्रदान की |

इस अवसर पर डॉ. ए0के0 सिंह ने डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि स्नातक होना एक अवधारणा है। वास्तविक जीवन में आप हर रोज कुछ नई चीजें सीखते है। याद रहे परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है, जैसे शरद ऋतु में पुराने पत्ते पेड से गिर जाते एवं बसंत ऋतु में नये पत्ते प्रतिस्थापित होते हैं, इसी प्रकार चिकित्सक को चाहिए कि वह अपने विचारों, दृष्टिकोण एवं आधुनिक चिकित्सा प्रणाली को समय के अनुसार मरीजों के हित के लिये प्रयोग में लाते रहें। चिकित्सक की जरूरत समाज के हर प्रकार के लोगों को हर समय पड़ती है। चिकित्सक को उनकी जिम्मेदारियों का
अहसास दिलाते हुए कहा कि देश के विकास की भागीदारी में चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान है। युवा चिकित्सकों को अपना आर्शीवाद प्रदान करते हुए डा0 राजीव के0 चुग ने कहा कि चिकित्सकों को चाहिए कि समाज के हर जरूरतमंद लोगों का सेवाभाव से इलाज करें।

यह भी देखे:-

जिम्स, ग्रेटर नोएडा में एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) जागरूकता पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
वोकल फॉर लोकल :प्रधानमंत्री शनिवार को पहले 'भारत खिलौना मेला' का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे
एकेटीयू द्वारा रद्द किए गए परीक्षाओं की नई समय सारणी जारी
जीडी गोयनका में मनाया गया वार्षिक उत्सव, थीम रही गोयनका के साथ दुनिया की खोज करें
जीएल बजाज में फ्रेशर पार्टी, खुशबू सिंह मिस फ्रेशर तो मिस्टर फ्रेशर बने अमन तिवारी
जीएल बजाज में नवाचार का महाकुंभ: SIH 2025 हार्डवेयर एडिशन का भव्य समापन, देशभर के युवा दिमागों ने रच...
मेवाड़ में ‘गुणवत्ता अवधारणा’ पर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘जिज्ञासा’ का शानदार आयोजन
स्काईलाइन में स्पंदन 2019, छात्र- छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
अकादमी ऑफ बाल चिकित्सा सर्वाइकल कैंसर बचाव संबंधी साइकिल रैली का आयोजन
एकेटीयू की सम सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होंगे 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी
जीएल बजाज काॅलिज ने किया निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर को किया सम्मानित
लॉयड स्किल सेंटर में लॉजिस्टिक ड्रोन को किया जाएगा विकसित
AIMT, ग्रेटर नोएडा ने SHRM के सहयोग से एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन किया