भारी बारिश में भी धरने पर डटे रहे किसान
नौवें दिन प्राधिकरण पर भारी बारिश के बीच सैकड़ों की संख्या में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया-8 मई को काली पट्टी बांधकर प्राधिकरण के विरोध में जुलूस एवं 15 मई को हजारों की संख्या में प्राधिकरण के घेराव का ऐलान- प्राधिकरण पर 11:00 से 2:00 तक सभा मीटिंग धरना प्रदर्शन के बाद किसान सभा की कमेटियों की बैठक धरना स्थल पर आयोजित हुई सबके सुझावों को शामिल करते हुए 8 मई को प्राधिकरण के विरुद्ध काली पट्टी बांधकर जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है साथ ही 15 मई को प्राधिकरण पर किसानों ने प्राधिकरण के घेराव का ऐलान किया है किसान सभा के प्रवक्ता डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि 2 मई के आंदोलन में हजारों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई परंतु कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने के कारण किसानों ने आंदोलन को और और बड़ा रूप देने का फैसला किया है किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा जब तक किसानों के मुद्दे हल नहीं होते प्राधिकरण के विरोध में आंदोलन हर रोज तेज किया जाएगा किसान सभा के नेता सूबेदार ब्रह्मपाल ने कहा कि हमें हर कीमत पर अपने 10% आबादी प्लाट, सर्किल रेट का 4 गुना मुआवजा एवं अन्य मुद्दों को हर हाल में हल कराना है धरना प्रदर्शन एवं बैठक में राजीव नागर सुरेश यादव निरंकार यतेंद्र मैनेजर धर्मपाल प्रधान पप्पू प्रधान विनोद भाटी एडवोकेट हरेंद्र खारी नरेंद्र भाटी सतीश यादव धीरज सिंह अजय पाल भाटी एवं अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
