परिवार गया शादी में , घर में घुसे चोर

ग्रेटर नोएडा : कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा दो सेक्टर में चोरो ने एक घर को निशाना बनाते हुए घर से जूलरी और नगदी पर हाथ साफ़ किया। चोरी के जानकारी पुलिस को पडोसी ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर पर पहुंचकर जांच की। पडोसियों ने बताया कि घर के मालिक अपने बडौत में रहने वाले रिश्तेदार के घर शादी में गए हुए थे।

कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर अल्फा दो के मकान नंबर जी 298 में मूलरूप से बडौत के रहने वाले नवीन कुमार ग्रेटर नोएडा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। नवीन कुमार बडौत में अपने परिवार में भतीजी की शादी में अपने पूरे परिवार के साथ शादी में शामिल होने गए थे।

आज सुबह में पडोसी ने नवीन को फोन कर उनके घर में चोरी होने की जानकारी दी। रविवार की देर रात में नवीन के घर में हुई चोरी के मामले में पडोसी ने पुलिस को फोन कर डायल 100 पर चोरी होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान फैला हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही पडोसी ने लिखित शिकायत लेकर चोरी का मामला दर्ज किया हैं। नवीन के घर में हुई चोरी में बताया कि उनके घर से चोरों ने सोने की चेन,सोने की दो जोडी अंगूठी, चांदी की पायल और बीस हजार रूपए नकद चोरी की। पुलिस ने मकान मालिक नवीन को चोरी होने की जानकारी दी।

कासना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि चोरो ने रविवार की देर रात चोरो ने घर में रखा सोने के जेवर और बीस हजार रूपए नकद चुराए हैं चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया हैं। जल्द ही मामले में चोरो को पकड लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

दोस्त ने की दोस्त की हत्या
दो कुख्यात चोर गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
जारचा पुलिस के हत्थे चढ़ा जिला बदर बदमाश
पत्नी के साथ जा रहे टायर कंपनी के सुपरवाइजर ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान
3 वर्ष की बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में दर्दनाक मौत
यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के हत्थे चढ़े जालसाज , पढ़िए इनकी करतूत
देखें VIDEO, यमुना प्राधिकरण जमीन खरीद घोटाला, 21 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
लूटपाट की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा बदमाश की गिरफ्तार
तीन भू- माफिया गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
दो मिनट में इंटरनेट की मदद से लग्जरी कार पार कर देने वाले बदमाश गिरफ्तार
लूटपाट और चोरी करने वाले सात बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
ग्रेटर नोएडा : भारत बंद के दौरान सड़क जाम करने वाले 400 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
गैंगस्टर में वांटेड आरोपी गिरफ्तार
15 हजार का इनामी कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार
जहांगीरपुर पेट्रोल पंप पर संजय हत्याकांड को लेकर की बड़ी पंचायत