शारदा में व्याख्यान श्रृंखला ’समुत्थाना 2023’ का शुभारंभ
शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीस ने आज व्याख्यान श्रृंखला ’समुत्थाना 2023’ का शुभारंभ किया जिसके तहत आज भारत सरकार के पूर्व सचिव (आईएएस सेवानिवृत्त) शंकर अग्रवाल ने अपने विचार रखकर इस व्याख्यान श्रृंखला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मौजूदा अतिथियों द्वारा दीप जलाकर किया गया।
छात्रों को संबोधित करते हुए शंकर अग्रवाल ने कहा कि शारदा अपने छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ कर रहा है। यहां तक की हर संभव संसाधन प्रदान कर रहा है जिसका आप सभी को उपयोग करना चाहिए। संसाधन का प्रयोग कर आपके ज्ञान के साथ व्यावहारिक आधारित शिक्षा में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एक मंदिर की तरह है जिसकी आपको पूरी ईमानदारी से सम्मान करना चाहिए। उन्होने छात्रों को सिविल सेवाओं को कैरियर के रूप में चुने के लिए भी प्रोत्साहित किया। जीवन में वही व्यक्ति सफल होता है जो जोखिम लेने को तैयार रहता है साथ ही अलग तरह की सोच रखता है। उन्होंने देश की चुनौतियों के बारे में बताया, जिसका हमारे देश ने 1947 की आजादी के बाद से सामना किया है जैसे देश की सुरक्षा, शासन, भोजन की कमी, आर्थिक विकास, गरीबी और बेरोजगारी आदि। लेकिन इस सभी समस्याओं के बाद भी हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है। अंत उन्होंने जीवन में सफल होने के लिए 5 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य का भी उल्लेख किया जैसे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, वित्तीय स्वास्थ्य, आध्यात्मिक और भावनात्मक स्वास्थ्य।
शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीस की डीन प्रोफेसर जयंती रंजन ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन एंव इस व्याख्यान से छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिला और अनुभवों से गहराई से प्रेरित हुए है और बौद्धिक रूप से उत्थान महसूस कर रहे है। हम इस व्याख्यान श्रृंखला के तहत कुछ दिनों के अंतर में ऐसे ही अनुभवी लोगों को आमंत्रित करेंगे जिससे छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिले।
कार्यक्रम के अंत में संयोजन डॉ राशि गुप्ता ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस मौके पर छात्र, संकाय एवं शिक्षक भी मौजूद थे।
