आईईसी कालेज में टेकफेस्ट “इनोविजन – 2023” का आगाज
नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक टेकफेस्ट “इनोविजन – 2023 का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि टेकफेस्ट के दौरान तकनीकी, खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा छात्रो के चहूमुखी विकास को बल मिलता है। किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान , प्रबंधन के गुण इन कार्यक्रमों से आसानी से सीखे जा सकते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुराग उपाध्याय, प्रोजेक्ट मैनेजर, एसेंचर तथा संस्थान के पूर्व छात्र ने छात्रो को अपने जीवन में सफल होने के लिये समय प्रबंधन, लीडरशीप तथा कम्युनिकेशन में दक्षता हासिल करने पर बल दिया ।
कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर शालिनी सिंघल ने बताया कि दो दिवसीय फेस्ट के दौरान कैरम, शतरंज, कोडोमेनिया, जंक यार्ड, टेक किवज, इ-गेम्स, अभिव्यक्ति, डाँस फ्रीक, हल्ला बोल, रस्साकशी, रंगोली, जिगरबाज, ट्रैसर हैंट, रंग दे हिना तथा शार्क टैंक आदि 32 स्पर्धाओं में में एन सी आर के विभिन्न कालेजों तथा विश्वविद्यालयों के 2000 छात्र बढचढ कर भाग ले रहे हैं ।
संस्थान के डीन एकेडमिक्स डा. बी शरण, सीएफओ श्री अभिजीत कुमार तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षो ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर संस्थान के भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक मौजूद रहे ।
