अनिश्चितकालीन धरना देंगे छात्र एवं अभिभावक : रोहित बैसोया
दादरी: एनटीपीसी विद्युत नगर, दादरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में स्थानीय सांसद द्वारा सार्वजनिक मंचों से प्रवेश आरंभ करने की घोषणा के बावजूद अभी तक प्रवेश आरंभ ना होने से परेशान छात्र व अभिभावक केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आगमी 3 मई एनटीपीसी मुख्य गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
यह जानकारी देते हुए केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के संस्थापक रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि एनटीपीसी विद्युत नगर में वर्ष 1993 से केंद्रीय विद्यालय संचालित है। जिस में प्रतिवर्ष हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। लेकिन एनटीपीसी इस वर्ष से विद्यालय को दिए जाने वाले अनुदान को बंद कर दिया गया था। जिसके कारण से इस विद्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। जिसके लिए केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति ने सदस्यों ने स्थानीय विधायक एवं सांसद से मुलाकत कर इस विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा ने सार्वजनिक मंच से विद्यालय में प्रवेश खोलने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक विद्यालय प्रवेश नहीं हुए हैं, जिसके कारण छात्रों और उनके अभिभावकों में भविष्य को लेकर चिंतित है। इसलिए मजबूरन छात्रों और अभिभावकों को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ रहा है।
