स्मार्ट टाउनशिप में मकान व दुकान का सपना जल्द होगा पूरा

–टाउनशिप की पहली रिहायशी व कॉमर्शियल स्कीम जल्द लॉन्च करने की तैयारी
— डीएमआईसी आईआईटीजीएनएल की 46वीं बोर्ड बैठक में ईऑक्शन के माध्यम से दोनो योजनाएं लॉन्च करने पर लगी मुहर

ग्रेटर नोएडा। देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में मकान और दुकान पानेे का सपना जल्द पूरा हो सकता है। इस टाउनशिप की पहली रिहायशी व कॉमर्शियल स्कीम लाने पर आईआईटीजीएनएल की बोर्ड ने मुहर लगा दी है।
दिल्ली-मुबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत दादरी के पास लगभग 747.5 एकड़ में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई गई है। यह पूरी तरह से स्मार्ट टाउनशिप है जो कि प्लग एंड प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर एवम ऑटोमैटिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। डीएमआईसी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का संयुक्त उपक्रम डी एम आई सी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड द्वारा इस टाउनशिप को विकसित किया गया है। हायर इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉर्मी मोबाइल, सत्कृति इंफोटेनमेंट, चेनफेंग (एलईडी कंपनी), जे वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई कंपनियों ने यहां निवेश किया है। इस टाउनशिप में रिहायशी एरिया को विकसित करने की मांग की जा रही थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ व आईआईटीजीएनएल की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी की पहल पर अब इस टाउनशिप में लोगों को रिहायश और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इस टाउनशिप की पहली रिहायशी और कॉमर्शियल मिक्स यूज स्कीम लाने के लिए आईआईटीजीएनएल की बुधवार को संपन्न बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया, जिस पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है। ग्रुप हाउसिंग योजना के अंतर्गत कुल 60.69 एकड़ एरिया में 8 ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की स्कीम लांच की जाएगी। इनमें 17400 वर्ग मीटर से लेकर 56300 वर्ग मीटर तक के भूखंड शामिल हैं। इन भूखंडों के लिए 5.25 का एफएआर होगा। इनका रिजर्व प्राइस 43000 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखा गया है। इसी तरह 8 वाणिज्यिक मिक्स यूज भूखंडों की योजना भी जल्द लांच की जाएगी। ये भूखंड 10800 से लेकर 39900 वर्ग मीटर तक हैं। इनका रिजर्व प्राइस 74000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इन भूखंडों के लिए 5.5 का एफएआर होगा। आईआईटीजीएनएल की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी का कहना कि स्मार्ट टाउनशिप की इन दोनों योजनाओें के पूर्ण सफल होने की उम्मीद जताई है।

यह भी देखे:-

GIMS ग्रेटर नोएडा में भव्य योग दिवस समारोह संपन्न, 10 दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ सफल समापन
योग और स्वास्थ्य, वात निरोधक समूह के योगासन : बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
सर्दी और कोहरे में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण एडवाइजरी, जानें क्या हैं जरूरी टि...
Carry Bag: उपभोक्ता फोरम ने कहा ग्राहक से कैरी बैग के पैसे वसूलना गलत, नामी रिटेल कंपनी पर लगाया जुर...
हज पर जाने के लिए टीके की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य, सऊदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सूचना
ग्रेटर नोएडा : पुलिस ने पेट्रोल पम्प लूटने आये बदमाश एनकाउंटर में घायल
अवैध बार पर नोएडा पुलिस का छापा, भारी मात्र में अवैध शराब बरामद
निर्माणधीन एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों को रेल मार्ग से जोड़ने की तैयारी में जुट गया यमुना प्राधि...
Navratri 2021 Kanya Pujan: नवरात्रि में क्या है कन्या पूजन का महत्व, जानें यहां
Metroman E Sreedharan: जल्द आएंगे राजनीति मे मेट्रो मैन ई श्रीधरन, जानें- इनके बारे में
ISPC क्लिनिक्स के नए फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन
Twitter के हज़ारों यूज़र्स को हुई परेशानी, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने कहा- जल्द दूर होगी समस्या
उत्तर प्रदेश में भाजपा ही जीतेगी विधानसभा का चुनाव- राकेश टिकैत
लविवि में मिशन नेट-जेआरएफ का आयोजन, पीजी स्टूडेंट्स को दी गई परीक्षा से जुड़ी जानकारी
मानसून सत्र: शरद पवार से मिलने घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, इन नेताओं से भी की मुलाकात
किसान एकता संघ की हुई यमुना प्राधिकरण में मासिक बैठक