हाई स्कूल की सेकेंड टॉपर कुमारी आशी नागर ने स्मार्ट विलेज के विकास कार्यों का किया शुभारम्भ

“अंग्रेजों द्वारा सन 1857 में ग्राम अट्टा गुजरान के निवासी शहीद श्री इंदर सिंह व शहीद नत्था सिंह को बुलंदशहर के कालाआम पर दी गई थी फांसी, आज यही गांव बनेगा स्मार्ट विलेज।”

“जनपद गौतमबुद्धनगर में हाईस्कूल की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी आशी नागर ने किया स्मार्ट विलेज के विकास कार्यों का शुभारंभ।”

“12 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि होगी खर्च”

आज जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्राम अट्टा गुजरान में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सौजन्य से 12 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ जनपद गौतमबुद्धनगर में हाईस्कूल की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी आशी नागर ने किया तथा दीपिका नागर और राशि नागर भी मौजूद रही।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज प्रदेश में कानून का राज है। प्रदेश का किसान खुशहाल तथा व्यापारी सुरक्षित है। जेवर विधानसभा में विकास कार्य विगत 06 वर्षों से लगातार जारी है। ग्राम अट्टा गुजरान में 12 करोड 50 लाख रुपए की धनराशि से सड़क, जलापूर्ति, ड्रेनेज, बारातघर एंव तालाबों का सौंदर्यीकरण जैसी अति आवश्यक सुविधाएं ग्रामवासियों को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी।”
सन 1857 में ग्राम अट्टा गुजरान के निवासी शहीद इंदर सिंह व शहीद नत्था सिंह को बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर फांसी दी गई थी, लेकिन आज यही गांव स्मार्ट विलेज बनकर, जनपद का बेहतरीन गांव बनकर अपने आप को स्थापित करेगा।
इससे पहले जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जनचौपाल के माध्यम से ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया।

यह भी देखे:-

सूरजपुर में बाराही मेला-2026 का भव्य आगाज़: हवन-यज्ञ और ध्वजारोहण के साथ गूंजा ग्रामीण संस्कृति का र...
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस एवं दा ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
Delhi World Public School में प्रथम शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य उद्घाटन
आनंद शर्मा ने कपिल सिब्बल को बताया 'गुंडा', सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग
गाजियाबाद के वोटरों को वोटिंग के दिन छुट्टी, गौतमबुद्ध नगर में काम करने वालों का वेतन नहीं कटेगा: डी...
UP कबड्डी लीग (यूपीकेएल) 2024 के लिए बहुप्रतीक्षित मेगा नीलामी हुई संपन्न
गौतमबुद्ध नगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल जयंती
ग्रेटर नोएडा के आधे गाँवों में पानी की सप्लाई आजतक नहीं - आरटीआई
आईआईएमटी में तीन दिवसीय "भारत फिल्म फेस्टिवल 2024" का समापन
ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में वूमेंस डे सेलिब्रेशन
आईआईए ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों ने मनाया होली उत्सव
माफिया नहीं, गरीबों के प्रति है सरकार की संवेदनाः सीएम योगी
सभासदों ने किया वहिष्कार, विधायक ने किया लोकार्पण
शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रेरक लाइव पॉडकास्ट
9/11 के 20 साल: आतंकी हमले की आशंका के बीच जो बाइडेन ने मारे गए लोगों को किया याद, कही ये बात
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कई थाना प्रभारियों के हुए तबादले