अचार संहिता उल्लंघन कर रहे तीन प्रत्याशियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ग्रेटर नोएडा। आगामी 26 नवंबर को होने वाले दादरी नगर पालिका चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले नगरपालिका वार्ड नम्बर 20 तीन प्रत्याशियों के खिलाफ थाना दादरी में मुकदमा दर्ज हुआ है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि बीती रात को उपनिरीक्षक शिवांग शेखर गश्त पर थे तभी उन्होंने देखा कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए होर्डिंग्स लगा रहे हैं। उन्होंने 108 होर्डिंग्स बरामद किया जो नगर पालिका अध्यक्ष का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे रिजवान अली, गुलाम अहमद बिसारिया व नसरूद्दीन के थे। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों प्रत्याशियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।