यमुना प्राधिकरण ने 71 कंपनियों के साथ किया 1,01,385 करोड़ रूपए का एमओयू
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे
औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 71
कंपिनयों के साथ 1,01,385 करोड़
रुपए के निवेश का एमओयू किया है।
अभी यह आंकड़ा और बढ़ने की
उम्मीद है। इनकी औद्योगिक इकाइयां
लगने से करीब 4.5 लाख लोगों को
रोजगार मिलेगा।
लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट है।
इसके लिए यमुना प्राधिकरण को 80
हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव लाने
का लक्ष्य दिया गया था। अब तक यमुना
प्राधिकरण ने 1,01,385 करोड़ रुपए का
एमओयू किया है। अधिकारियों का
कहना है कि समिट से पहले यह आंकड़ा
और बढ़ेगा। करीब 6 हजार करोड़ रुपए
के निवेश प्रस्ताव प्रक्रिया में हैं। उन पर
जल्द फैसला ले लिया जाएगा। जिन
कंपनियों से एमओयू किया गया है, उसमें
मेडिको इलेक्ट्रोस ने 510 करोड़,
जयपुरिया 1500 करोड़, एसएसजी
फर्निसिंग सेल्यूशन ने 610 करोड़,
जेबीएम ने 1000 करोड़, 2 बीई एजुकेट
प्रालि. ने 14730 करोड़, एडोर्निंग पॉली
फाइबर ने 1500 करोड़, एयान शिपिंग ने
‘एक हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी |
इसके अलावा प्रेते पोर्टो फैशन प्रालि. ने
530 करोड़, यासिका ने 205 करोड़, क्यू
लाइन बायोटेक ने 600 करोड़, रतन
मेडिकोज ने 1000 करोड़ रुपए, आईटी
कंपनी अंतरिक्ष इंडिया ने 500 करोड़,
पेयरो स्फेयर इंडिया ने 1500 करोड़,
पेस्पिको ने 1500 करोड़, फन जू ने 500
करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पर
MOU किया है। एमओयू करने वालों
में अमेरिका, डेनमार्क, स्वीडन, यूके
आदि की कंपनियां शामिल हैं।