बुलंदशहर और खुर्जा विकास प्राधिकरण के 55 गांव यमुना प्राधिकरण में शामिल

ग्रेटर नोएडा | बुलंदशहर विकास प्राधिकरण और

खुर्जा विकास प्राधिकरण के 55 गांव

यमुना प्राधिकरण में शामिल हो गए।

सरकार की मुहर के बाद गजट

नोटिफिकेशन जारी हो गया। इन गांवों

के आने से यमुना प्राधिकरण के

लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग और

कार्गों हब का दायरा बढ़ जाएगा। साथ

ही लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउसिंग हब

को रेलमार्ग से भी जोड़ा जा सकेगा।

ईस्टर्न डेडीकेटेड कॉरिडोर

यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र

के पूर्व की ओर से गुजर रहा है।

इसका समीपवर्ती बिंदु चोला रेलवे

स्टेशन है। जेवर एयरपोर्ट में कार्गों

और ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर बन रहा

है। इससे प्राधिकरण के पूर्वी क्षेत्र

में लाजिस्टिक तथा वेयरहाउसिंग

क्षेत्र में प्रबल संभावनाएं हैं। यह

क्षेत्र ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर से सीधे

जुड़ा हुआ है। इसको देखते हुए

खुर्जा और बुलंदशहर विकास

प्राधिकरण के गांवों के यमुना प्राधिकरण में शामिल किया गया है।

 

स्मार्ट सिटी, कार्गो और लॉजिस्टिक्स हब विकसित होगा

 

खुर्जा और बुलंदशहर के 55 गांवों को

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल हो गए

हैं। अभी तक बुलंदशहर जिले के 40

गांव यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित

क्षेत्र में शामिल हैं । अब यह संख्या 95 हो

गई। नये गांवों के इलाके में कार्गो-

लॉजिस्टिक्स हब बनाया जाएगा। इसके

अलावा जेवर एयरपोर्ट के आसपास

स्मार्ट सिटी, कार्गो और लॉजिस्टिक्स

 

‘हब, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क

और बड़ी औद्योगिक  विकसित

किए जाने हैं। इन सब परियोजनाओं के

लिए जमीन की जरूरत है।

 

रेलमार्ग से जुड़ेगा लॉजिस्टिक हब

 

यमुना प्राधिकरण लॉजिस्टिक हब को

रेलमार्ग से जोड़ेगा। इसके लिए चोला

रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक है। यह इस

इलाके से करीब 16 किलोमीटर दूर है।

इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा

जाएगा ताकि यह पूरा इलाका दिल्‍ली

हावड़ा रेलमार्ग और डेडीकेटेड फ्रेट

 

कॉरिडोर से जुड़ सके। इसकी योजना

प्राधिकरण बना चुका है। जल्द ही इस पर

अमल होगा।

ये गांव हुए शामिल

 

शेखपुर ,  माम, दाउदपुर, सलेमपुर

माजरा दस्तूरा, दस्तूरा, खांडपुरा

भगवानपुर, हसनपुर लड़की, बीघेपुर,

‘बीछट सुजानपुर, मोहम्मद पुर मजरा

‘बीछट, अखितियारपुर, सनोता, सफीपुर ,

भाईपुर, लालपुर ममरेजपुर, शहजादपुर

कनेनी, ताजमाबाद, सारंगपुर, नगला

रूमी, आसफपुर, सिरयाल, शाहपुर कला,

गोठनी, भिंडोर, फिरोजपुर, अहरौली,

औरंगा , भादवा, रामगढ़ी , जाफर नगर

गदाईपुर , जाहिदपुर कला, गंगथला,

‘कलंदर गढ़ी , क़्वारसी , जाहिदपुर गढ़ी ,

सुल्तानपुर, इस्माईलपुर बुधैना, इब्राहिमपुर

जुनैदपुर, समसपुर, कमालपुर  मजरा भदौरा, इनायतपुर उर्फ मधुपुरा, भदौरा,

खबरा, भौंरा, सलौनी उर्फ. रौनी,

मकरंदपुर उर्फ फतेहपुर, वैर बादशाहपुर,

आरौड़ा, फतेहपुर जादौन, घनौरा, नूरपुर,

निठारी, गंगरौल, कादरपुर ।

यह भी देखे:-

भारत में कितने लोगों के पास हैं 100 करोड़ से ज्‍यादा, जानकर रह जाएंगे हैरान
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में ईद उल जुहा की धूम , डीएम एसएसपी ने दी मुबारकबाद
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी : चौधरी प्रवीण भारतीय
जंतर-मंतर पर शिक्षक संघर्ष का ऐलान, गौतम बुद्ध नगर के शिक्षक भारी संख्या में हुए शामिल
मिहिर सेना ने उठाया ग्रेनो प्राधिकरण की किसानों के प्रति गलत नीतियों का मुद्दा, डीएम सांसद को सौंपा ...
राजेन्द्र प्रजापति बने प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव
सात फेरों का घोटाला , डीएम ने दिए जांच के आदेश , दोषियों के खिलाफ दर्ज होगी FIR
लखीमपुर खीरी: मुख्यमंत्री योगी ने घटना पर दुख जताया, बोले- जांच हो रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार...
शारदा विश्वविद्यालय में ओपन सोर्स एनसीआर समुदाय का शुभारंभ, शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को मिलेगा ...
राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
29-30 जून के कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 14 हजार पौधे रोपने का लक्ष...
जीडी गोइंका पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया आर्मी डे
यूपी: यूपी विधानसभा की साइट को बनाया निशाना, हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट डाली, केस दर्ज
विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी दादरी विद्युत स्टेशन का भ्रमण किया
बिसरख पुलिस ने 95 करोड़ की जमीन फर्जीवाड़े का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ने अपना आदेश किया निरस्त, नोएडा व ग्रेटर नोएडा में नहीं बंद...