नोएडा – ग्रेटर नोएडा के 100 से ज्यादा स्कूलों पर 1-1 लाख जुर्माना: हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं लौटाई 15% फीस, डीएम बोले-30 दिन बाद जुर्माना 5 लाख

नोएडा : गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों पर बड़ा एक्शन लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फीस वापस नहीं करने पर 100 से ज्यादा स्कूलों पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है। जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि स्कूलों के पास 30 दिन का समय है, अगर अभिभावकों को फीस वापस नहीं की गई। तो यही जुर्माना 5-5 लाख रुपए का कर दिया जाएगा। इसकी वसूली भी स्कूलों से होगी।

बता दें कि 2 दिन पहले उत्तराखंड पब्लिक स्कूल पर फीस को लेकर प्रिंसिपल और अभिभावकों के बीच गहमा-गहमी हो चुकी है। बकाया के चलते स्कूल सील की कार्रवाई भी हुई है।

स्कूल प्रबंधन पालन नहीं कर रहा था

ये पूरा मामला कोरोना कॉल में सत्र 2021-22 में ली गई फीस से जुड़ा हुआ है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी स्कूल कोरोना काल सत्र 2021-22 में ली गई फीस का 15% अभिभावकों को वापस करेंगे। आदेश के बाद भी स्कूल प्रबंधन पालन नहीं कर रहा था।

कुछ स्कूलों ने जवाब में कहा है कि कोरोना काल में उन्होंने अभिभावकों को स्वयं अपनी तरफ से 20 से 30% की छूट दी थी, ऐसे में उस छूट को न्यायालय के आदेश में शामिल किया जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर जानकारी मांगी।

एपीजे स्कूल नोएडा ने वर्तमान शैक्षिक सत्र में 35% फीस बढ़ोतरी किए जाने से पहले जिला शुल्क नियामक समिति के तहत 60 दिन के अंदर न तो वेबसाइट पर अपलोड किया। न ही समिति के पास अनुमोदन किया।

ऐसे में स्कूल प्रबंधन पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक को ये भी निर्देश दिए गए कि शासन की ओर से अनुमन्य फीस से अधिक कोई भी स्कूल फीस बढ़ोतरी न कर पाए। शासनादेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। छात्र और अभिभावकों को पुस्तकें, जूते, मोजे एक ही दुकान से खरीदने पर बाध्य नहीं किया जा सकता है।

अब ये मामला डीएम के एक आदेश के बाद गरमा गया है। इसमें आदेश के बाद भी जिन स्कूलों ने अभिभावकों को 15% पैसा वापस नहीं किया था। उसमें से लगभग 100 से अधिक स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश में कहा कि स्कूलों को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए।

नोएडा ग्रेटरनोएडा टॉप-10 स्कूल जिन पर लगा जुर्माना

  • शिवनाडर स्कूल नोएडा
  • रायन स्कूल सेक्टर-39
  • फादर एग्नल स्कूल नोएडा
  • जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी ग्रेटरनोएडा
  • गगन पब्लिक स्कूल ग्रेटरनोएडा
  • मार्डन पब्लिक स्कूल सेक्टर-11 नोएडा
  • बिल्ला बोंग हाईइंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-34 नोएडा
  • रामज्ञा पब्लिक स्कूल सेक्टर-50 नोएडा
  • दा मिलेनियम स्कूल सेक्टर-50
  • लोटस वेली ग्रेटरनोएडा एक्सटेंशन
 

यह भी देखे:-

जीएल बजाज में ‘एआई फॉर सस्टेनेबल बिज़नेस’ पर चौथा वार्षिक ईएसजी कॉन्क्लेव आयोजित
आईआईएमटी कॉलेज में नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
न हो ऑक्सीजन की कमी, शुरू हुआ ऑक्सीजन बैंक, पढें पूरी ख़बर
एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
समसारा स्कूल  ने शिक्षक दिवस पर सभी अध्यापकों को दिया तोहफा
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मनाया गया दिवाली महोत्सव
पैनोरमा 2025-26: एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन बना ओवरऑल विजेता, विविध प्रतियोगिताओं में छात्रो...
ITS इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का परचम: लखनऊ में जीता स्वर्ण पदक
दो दिवसीय तृतीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन
आईटीएस में एमबीए विभाग में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित
DU Admission 2021: दूसरी कटऑफ सूची के तहत यूजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, चेक करें डिटेल्स
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स मे रोजगार मेला
एस्टर पब्लिक स्कूल में पैनोरमा 2023 का आयोजन
ईशान इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी में फार्मेसी वीक 2023 मनाया गया, अध्यापक व विद्यार्थियों ने लिया भाग
गलगोटिया विश्वविद्यालय में रूसी पत्रकारों के साथ विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन
क्रिप्टो से कमाने वालों पर टैक्‍स लगाने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कारोबार में आई तेजी