गौतमबुद्ध नगर में आज कोरोना के कितने मरीज मिले , जानिए , 670 अब भी सक्रिय

नोएडा में 24 घंटे में 106 नए कोरोना मरीज सामने आए। ये मामले 1762 सैंपल की जांच के बाद सामने आए। अच्छी बात ये है कि 159 मरीज ठीक हुए है। सक्रिय मामले 670 है इनकी संख्या भी घट रही है। वहीं 28 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि एक सप्ताह में कोरोना से दो मौत होने से विभाग में हड़कंप भी है। सीएमओ की ओर से अपील की जा रही है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे।

24 घंटे में 11 बच्चे भी पॉजिटिव आए है। जिनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। इन बच्चो की उम्र 18 साल से कम है। बच्चों में दिखने वाले सिंप्टम्स माइल्ड है। वे सात से आठ दिन में ठीक हो रहे है। कंट्रोल रूम के जरिए रोजाना इन बच्चो और बाकी होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों की निगरानी की जा रही है।

डीएम ने एकीकृत कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18004192211 जारी किया है। इस नंबर पर फोन करने पर आपको कोरोना से संबंधित जानकारी और हैल्प भी की जा रही है। रोजाना यहां आने वाले फोन कॉल का जवाब दिया जा रहा है। इस कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन मरीजों पर पूरी नजर रखी जा रही है।

वैरिएंट के अटैक करने पर दिखेंगे ये लक्षण
मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, नए सब वैरिएंट के लक्षण काफी हद तक ओमीक्रोन के पिछले वैरिएंट्स जैसे ही हैं।
तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, सिर में दर्द, सर्दी जैसे लक्षण आम हैं। सूंघने और टेस्‍ट करने की क्षमता नहीं जाती और जा भी सकती है।
राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीज घर पर सिर्फ आराम करके ठीक हो जा रहे हैं।

यह भी देखे:-

नवरात्रा सेवक दल द्वारा "कन्या अन्नपूर्णा योजना" निरंतर जारी
भजन सम्राट कन्हैया मित्तल का भजन कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में 3 सिंतबर को
ग्रेटर नोएडा में खुला ट्रॉली बॉय का हैप्पी स्टोर, 24 घण्टे मिलेगा जरूरत का समान
पहलगाम आतंकी हमले पर ग्रेटर नोएडा में फूटा जनाक्रोश, आतंकियों के खात्मे और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रव...
जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर ने जीटी रोड डिग्री कॉलेज स्थित स्टेट बैंक पर धरना प्रदर्शन किया
Yamuna Authority: जापान की चार बड़ी कंपनियां ने मेडिकल डिवाइस में निवेश की जताई इच्छा
मुआवजा राशि लेने के लिए किसानों को 20 जून तक का समय
गांवों की बदहाल सड़कों और मूलभूत समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन सक्रिय, प्राधिकरण को सौंप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हुआ भंडारे का आयोजन
25 नवंबर को किसान महापंचायत के लिए तैयार, गौतमबुद्धनगर से आगरा तक तेज हुआ जनजागरण अभियान
इनर व्हील क्लब ने न्यूट्रिशन वीक के तहत बच्चों को बांटी हाइजीन किट
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक हुई संपन्न
गौहत्या सनातन पर हमला, बड़े अधिकारियों पर लगे रासुका, बोले लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, गौतमबुद्धनग...
Tokyo Paralympics: योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य
समाधिपुर गांव में पहुंची भारत विकसित संकल्प यात्रा