तमंचा सपलायर गिरफ्तार, 9 अवैध तमंचा बरामद
नोएडा : ऑन डिमांड कंट्री मेड पिस्टल की सप्लाई करने वाले एक शख्स को फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये नोएडा में तमंचों की सप्लाई करने आया था। पूछताछ में इसने खुद बताया कि निकाय चुनावों में तमंचाें की मांग बढ़ जाती है। इसलिए अलीगढ़ से यहां सप्लाई करने आया था। इसकी पहचान देवेंद्र पुत्र बनी सिंह हुई है। ये थाना खैर अलीगढ़ का रहने वाला है।
पुलिस ने चैकिंग के दौरान इसे जैविक पार्क फॉरेस्ट स्पा के सामने से गिरफ्तार किया है। इसके पास से नौ कंट्री मेड पिस्टल बरामद की गई है। ये पिस्टल वो नोएडा में सप्लाई करने आया था। पूछताछ में इसने बताया कि डिमांड मिलने के बाद अलीगढ़ में सूरज नामक व्यक्ति ने इसे ये पिस्टल यहां सप्लाई करने को दी थी। इससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया। एक पिस्टल 7 से 10 हजार रुपए में बेचता था।