UP BOARD NOIDA TOPPER : गौतमबुद्ध नगर में लड़कियों ने मारी बाज़ी, 10 वीं में इकरा तो 12 वीं में टॉप

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बता दें कि प्रदेश के 75 जिलों में गौतम बुद्ध नगर यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में सातवें स्थान पर रहा है। खास बात है कि जिले में हाईस्कूल में 93.03 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 82.41 प्रतिशत छात्र सफल हैं।



इस बार लड़कियों ने बाज़ी मारी है। नोएडा से 10वीं में इकरा तो 12वीं में ग्रेटर नोएडा दादरी की प्रिया बनीं टॉपर बनी हैं।


शाहबेरी GRENO WEST की रहने वाली इकरा बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज, परथला खंजरपुर, नोएडा की छात्रा हैं और उन्होंने 96.17% अंक प्राप्त कर जिला में टॉप किया है। इकरा दो भाई और दो बहने हैं। इकरा के पिता फैब्रीकेटर हैं तो माँ गृहणी। वो डॉक्टर बन कर अपने माता-पिता का सपना पूरा करना चाहती हैं।


वहीं  वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, दादरी की प्रिया ने  92.40%  अंक प्राप्त कर जिला टॉपर  बनी हैं।  प्रिय के पिता प्रदीप कुमार दादरी तहसील में बैनामा लेखक हैं। वहीं माता गृहणी है। प्रिय के पिता का सपना है कि वो आईएएस अधिकारी बने। बाद उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने की ठान ली है। उन्होंने अपनी अपने शिक्षकों को दिया।

हाईस्कूल के टॉप-10 छात्र-छात्राएं — 

1. इकरा, 96.17%, बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज, परथला खंजरपुर, नोएडा

2. आशी, 95.33%, एसडीएस इंटर कॉलेज, नवादा दनकौर

2. रिया कुमारी, 95.33%, बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज, परथला खंजरपुर, नोएडा
3. अयान, 94.83%, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, सदरपुर, नोएडा

4. अंशु जायसवाल, 94.67%, केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा
5. शीतल, 94.33%, एसबीएस इंटर कॉलेज नवादा, दनकौर

5. रिशु शर्मा, 94.33%, केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा

6. निकेश, 94.17%, बुद्ध मिशन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कलूपुरा, ग्रेटर नोएडा
7. शुभम कुमार, 94%, वैदिक इंटर कॉलेज, लुहार्ली, ग्रेटर नोएडा

8. निधि तोमर, 93.50%, बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज, परथला खंजरपुर, नोएडा
9. कल्पना, 93.33%, केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा

10. नितेश सिंह, 93.17%, एसबीएस इंटर कॉलेज, रोजा जलालपुर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट

इंटरमीडिएट  के टॉप-10 छात्र-छात्राएं —

1. प्रिया, 92.40%, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, दादरी

2. प्रिया शर्मा, 92.20%, मिहिरभोज गर्ल्स इंटर कॉलेज, दादरी

3. अमन कुमार, 91.40%, एसडी पब्लिक इंटर कॉलेज, डेरीमच्छा, ग्रेटर नोएडा
4. सुमित, 91.20%, मिहिरभोज इंटर कॉलेज, दादरी

5. शाहरुख, 91%, जनता इंटर कॉलेज, रोजा याकूबपुर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट

5. गुंजन, 91%, एसडीके विद्यालय, रबूपुरा

5. खुशी, 91%, एसआरएस इंटर कॉलेज, खेड़ा धर्मपुरा, दादरी

6. शिवानी, 90.80%, मिहिरभोज गर्ल्स इंटर कॉलेज, दादरी

7. हिमांशु सिंह, 90.40%, श्री दयानंद इंटर कॉलेज, बंबावड़ दादरी

8. जाह्नवी रानी, 90%, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, दादरी

8. तनु शर्मा, 90%, डालचंद शर्मा मिथलेश देवी ज्ञानदीप इंटर कॉलेज, रबूपुरा
9. रिया शर्मा, 89.20%, मिहिरभोज गर्ल्स इंटर कॉलेज, दादरी

10. काजल कुमारी, 88.80%, एसबीएस इंटर कॉलेज, सुनपुरा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट

यह भी देखे:-

जगन्नाथ इंस्टीट्यूट : विधि विद्यार्थियों ने चलाया विधिक जागरूकता अभियान
आईईसी कालेज की फ्रेशर पार्टी में जमकर थिरके छात्र
गलगोटियास विश्वविद्यालय में फार्मास्युटिकल उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हुआ सम्मेलन का आयोजन 
वाराणसी : बेटी होने पे नही लेती कोई चार्ज, मोदी भी है इनके फैन, डॉक्टर शिप्रा धर
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में साथ साथ ख्वाबों में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन
चुनावी एलान: प्रधानमंत्री अन्नदाता को जल्द दे सकते हैं नया तोहफा, किसान संगठनों के आगे नहीं झुकेगी स...
बिमटेक ने 37वें दीक्षारंभ समारोह के लिए 480 छात्रों का किया स्वागत
समसारा विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन
किशोर न्याय बोर्ड के बच्चों के लिए शारदा स्कूल ऑफ लॉ की अनोखी पहल
युनाईटेड कालेज आॅफ एडुकेशन में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
गलगोटिया विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति ने कार्यभार संभाला।
ठण्ड और शीतलहर के कारण दो दिन स्कूल रहेंगे बंद, जारी हुआ आदेश
जम्‍मू-कश्‍मीर से हटी भारतीय सेना तो आएगा 'तालिबान राज', ब्रिटिश सांसद ने दी चेतावनी
WHO बोला- 53 देशों में कोरोना वायरस की नई लहर का खतरा, यूरोप कोरोना महामारी का केंद्र
ईशान आयुर्वेदिक कॉलेज में होगा विश्व आयुर्वेदिक महाकुंभ का आयोजन
होमियोपैथी चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए बैक्सन होमियोपैथी कॉलेज में होगा विज्ञान सम्मलेन