दादरी नगर पालिका से रालोद -आज़ाद समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी आज़ाद मालिक ने किया नामांकन 

ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध नगर की एक मात्र नगरपालिका परिषद दादरी के अध्यक्ष पद के लिए आजाद मलिक ने नामांकन किया। बता दें मालिक  राष्ट्रीय लोकदल और आजाद समाज पार्टी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी है। 
आजाद मलिक आज अपने समर्थकों तथा गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने दादरी तहसील पहुंचे और नामांकन किया । 
अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए  आजाद मलिक ने कहा कि दादरी की जनता अब  बदलाव के साथ  युवा नेतृत्व चाहती है।  विगत चुनावों में मौजूदा अध्यक्ष के द्वारा नगर का विकास और युवाओं के उत्थान की बात की जाती है लेकिन बाद में जनता को सिर्फ धोखा मिलता है।  
उनकी प्राथमिकता  नगर में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करना और  युवाओं के कल्याण के लिए योजना लाना है । उन्होंने कहा कि इस बार जनता राष्ट्रीय लोकदल और आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर विश्वास जताने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि अबकी बार दादरी की जनता बड़ा  उलटफेर करने की तैयारी में है।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश आजाद, कपिल आजाद, डॉ अतर सिंह मौर्या, शिवम शर्मा, वीरेन्द्र सिंह डाढा, जीशान कुरैशी, राजा मलिक, आबिद सिद्दीकी, रहीसुद्दीन सैफी, हाजी मोहम्मद अली, इमामुद्दीन सैफी ओर फखरूद्दीन अब्बासी सहित सैकड़ों समर्थक और गठबंधन कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी देखे:-

Auto Expo 2020: ऑटो एक्सपो में इन पांच गाड़ियों को जरूर देखें
ग्रेटर नोएडा: "भारत को जानो" प्रतियोगिता में 700 छात्रों ने दिखाया सांस्कृतिक उत्साह
जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में 2-दिवसीय ईएमटी रिफ्रेशर ट्रेनिंग सम्पन्न, 31 तकनीशियनों ने सीखी आपातकालीन ...
कल रविवार को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अंतिम अवसर
बृजेश भाटी बने राष्ट्रीय प्रवक्ता व आलोक नागर बने  प्रदेश मीडिया प्रभारी
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में VYTOBLITZ 2.0 टेक फेस्ट का सफल आयोजन
यमुना एक्सप्रेसवे : दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत
कल का पंचांग, 20 सिंतबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
सीएमए सीजीएम लॉजिस्टिक्स पार्क दादरी ने जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा को दान किए चिकित्सा उपकरण
ग्रेटर नोएडा के लड़के ने बनाया सबसे लंबे बालों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कौन हैं सिदक दीप सिंह
नवरत्न के प्रथम महिला प्रौढ़ नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र हुआ प्रारम्भ
नेफोमा ने सीईओ नोएडा को गिनाई बॉयर्स की समस्याएं, सौपा 6 सूत्रीय ज्ञापन
लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सहित कई पर मुकदमा, आगजनी व पुलिस से खींचत...
गंगा नदी नहीं मां है और हमारी संस्कृति है - पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने किया जलवायु परिवर्तन और सामाज...
जहाँगीरपुर 11 दिवसीय राम कथा का हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन
22 दिसंबर 2025 को ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर होगी महा पंचायत चौधरी राकेश टिकैत