एयएपोर्ट दूसरे चाण में जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे 4000 करोड़, यमुना प्राधिकरण ने अपने हिस्से के पैसे जिला प्रशासन को दिए

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण की जमीन अधिग्रहण पर करीब 4000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह पैसा प्रदेश सरकार और जनपद के तीनों औद्योगिक विकास प्राधिकरण देंगे। यमुना प्राधिकरण ने अपने हिस्से का करीब 400 करोड़ रुपए जमीन अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन को दे दिए हैं अन्य प्राधिकरण भी जल्द ही पैसा देंगे ताकि अधिग्रहण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण के ‘लिए 365 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। इसमें से 8। हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। बाकी जमीन सरकारी है, जिसका पुर्नग्रहण हो गया है। नोएडा इंटरनेशनल. एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) में 4 अंशधारक हैं। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार का नागरिक ‘उड्डयन विभाग और नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं. यमुना प्राधिकरण शामिल हैं। जमीन अधिग्रहण और पुनर्वास पर जो पैसा खर्च होगा, चारों अंशधारक मिलकर इसे वहन करेंगे। दूसरे चरण में 3973 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यमुना प्राधिकरण को अपने हिस्से के रूप में 489 करोड़ रुपए देने हैं। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि सोमवार को 250 करोड़ रुपए जिला प्रशासन को भेजे गए हैं। करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए पहले दिए जा चुके हैं। बचा हुआ पैसा भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।

यह भी देखे:-

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2024: पूर्व चीफ सेक्रेटरी ने यमुना प्राधिकरण के स्टॉल का किया दौरा, सीईओ अ...
जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ संपन्न
घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत पर सपा कार्यकर्त्ताओं ने मनाया जश्न
ग्रेटर नोएडा: समारोह में शामिल हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कर्ण चंदेल को दिया आशीर्वा...
यूपी ट्रेड शो में आए एग्जिबिटर्स बोले, योगी जैसा कोई नहीं
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एम्प्लॉई एंगेजमेंट इवेंट: बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास, टीमवर्क की मिली सीख
मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टाल का लिया जायजा
अब ग्रेनो वेस्ट स्थित ऑफिस में बैठेंगी एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग
IAF Day 2021 LIVE: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर एयर शो जारी
विशेष चेकिंग के दौरान नोएडा पुलिस ने पकड़ा 11 लाख 90 हजार रुपए
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित
ग्रेटर नॉएडा स्थित जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को मिला अवार्ड।
कजाकिस्तान की कंपनी यमुना लॉजिस्टिक पार्क करेगी विकसित
सिर्फ सरसों का तेल मिल रहा महंगा, बाकी Cooking oil हुए सस्‍ते : सरकार
महिला ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान
लखीमपुर हिंसा : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन, राहुल बोले- SC के दो जज करें ...