लॉजिस्टिक पार्क को लेकर यमुना प्राधिकरण  जल्द निकालेगा निविदा

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे टप्पल में ‘विकसित होने वाले लॉजिस्टिक पार्क के ‘लिए जल्द टेंडर निकाले जाएंगे। पीपीपी मॉडल पर विकसित होने वाली इस परियोजना के लिएआरएफपी (रिक्वेस्ट फॉरप्रपोजल) पर काम चल रहा है। जल्द ही इसको अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद टेंडर निकाले जाएंगे। यमुना प्राधिकरण ने टप्पल में 250 हेक्टेयर में लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने की योजनाबनाई है। इसके लिए विशेषज्ञकंपनी डिलाइट से डीपीआरबनाई गई है।डीपीआर बनने के बाद अब आरएफपीबनाया जा रहा है। इसमें बिड डॉक्यूमेंट  के साथ अनुबंध पत्र भी शामिल है।  इसको लेकर कंपनी के प्रतिनिधियों और यमुना प्राधिकरण के अफसरों के साथ बैठक हो चुकीहै। इसमें कुछ सुझाव दिएगए हैं। उन सुझावों को सम्मिलित करते हुए.इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन की मुहर के बाद टेंडर निकाले जाएंगे ।टप्पल मेंविकसित होने वाले लॉजिस्टिक पार्क के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। ढांचागत सुविधाएं लॉजिस्टिक के लिए मुफीद हैं।प्राधिकरण की प्रभारी सीईओमोनिका रानी ने बताया कि आरएफपी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आरएफपी फाइनल होने केबाद टेंडर निकाले जाएंगे।

यह भी देखे:-

कानपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस दिखी अलर्ट,पुलिस ने किया पैदल गस्त
देवभूमि उत्‍तराखंड से मेरे जीवन को मिली अलग दिशा- प्रधानमंत्री मोदी, आक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन
यूपी चुनाव 2022: यूपी में फिर आएगी योगी सरकार, मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें
क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर खाते से निकाली रकम
कुणाल हत्याकांड को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिले सपाई
भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ पहुंच सकती है टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार दे रही योगी सरकार
विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोग ऊंचाई से गिरे, मौत
रक्तदान दिवस पर रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया कैम्प
हरिद्वार से गंगा स्नान करके लौट रहे दो लोगों की बाइक डिवाइडर से टकराई, घायल
हजारों कार्यकर्ताओं के जन सैलाब के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ., महेश शर्मा ने मनाई होली
जीएल बजाज इंस्टिट्यूट में आयोजित दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम
दीपावली पर सफाई का संदेश: ओम रायज़ादा की अपील पर ग्रेटर नोएडा में ‘दिव्य शक्ति’ का विशेष अभियान
नोएडा सेक्टर-63 की विंडसर कंपनी में फटा बॉयलर, कर्मचारी हुए घायल, सभी की हालत सामान्य
डीसीपी शैव्या गोयल अवकाश पर, शैलेंद्र सिंह को सेंट्रल नोएडा का प्रभार
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में "वायटोब्लिट्ज़ 1.0": तकनीक, रचनात्मकता और मनोरंजन का अनोखा संगम