अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर किया गुरुकुल का भूमि पूजन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट (रजि.) द्वारा गुरुकुल के संचालन के लिए भूमि पूजन अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर किया गया।

शहर के गणमान्य एवं विद्वान आचार्यों एवं बटुकों के द्वारा   वेद प्रकाश शर्मा ने परिवार सहित भूमि पूजन किया।

कार्यक्रम में पधारे परम पूज्य  आनंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने आशीर्वचन दिया और गुरुकुल भवन निर्माण में सहयोग के लिए भक्तों का आह्वान किया। 
पूजन के बाद  ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य रविकान्त दीक्षित ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार हेतु महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल का संचालन विगत 11 वर्षों से अस्थाई भूखंड पर किया जा रहा है। उन्होंने सभी सज्जनों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि प्रारंभ से ही स्थाई भूमि की आवश्यकता थी जो अनेक महानुभावों के प्रयास से पूर्ण हुई। उन्होंने आग्रह किया कि भवन निर्माण हेतु आप सभी महानुभावों से यथासाध्य सहयोग की अपेक्षा है।
पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर  बीपी नवानी,  एसएस शुक्ला , सहसराम त्रिपाठी , ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, श्री राकेश शर्मा, विनीत पांडेय, रोहित हूण एवं गुरुकुल संस्था से जुड़े सभी सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 21 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
महर्षि भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील जी महाराज बने पंचायती अटल अखाड़ा के महामंडलेश्वर
आज का पंचांग, 28 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 18 अगस्त 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जैन समाज के बच्चों ने जैन मंदिर में की भगवान महावीर की विशेष पूजा
ग्रेटर नोएडा : गामा 2 में धूम धाम से मनाया जा रहा है गणेश महोत्सव
 जानिए 2020 के छठ पूजा की तारीख, नहाय-खाय, खरना, व्रत नियम और पूजा विधि...
कल का पंचांग, 19 सितंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ज्योतिषार्चाय पं. मूर्तिराम आनन्द वर्धन नौटियाल वेद प्रतिभा व वेद सम्मान से सम्मानित
कल का पंचांग, 29 मार्च 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 3 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग,19 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आज का पंचांग, 28  जुलाई 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
रक्षाबंधन 2023: राखी 30 या 31 को, जानें कब बन रही हैं शुभ घड़ी
कल का पंचांग, 26 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 29 सितंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त