GBU: पृथ्वी दिवस के अवसर पर हुआ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Greater Noida: पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के “शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग” में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बी. एड. के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “Invest In Our Planet” को आधार बनाकर पृथ्वी की सुरक्षा में मानव के योगदान को दर्शाते हुए प्रतिभागियों ने आकर्षक पोस्टर बनाए।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सदैव अपनी पृथ्वी की सुरक्षा व संरक्षण हेतु जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा दी तथा विद्यार्थियों को धरती के अन्य पशु-पक्षियों के संरक्षण हेतु उनके भोजन-पानी आदि की व्यवस्था और उनका ध्यान रखने हेतु प्रोत्साहित किया।

त्रि-सदस्यीय निर्णायक मंडल में विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव के अतिरिक्त इतिहास विभाग की प्रवक्ता डॉ. अदिति मिश्रा एवं डॉ. पूनम भारतीय सम्मिलित रहीं।प्रतियोगिता में भावना कटारिया प्रथम, महिमा गौतम एवं प्रशांत द्वितीय तथा हरीशा सोनकर एवं पूजा भाटी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग की प्रवक्ता डॉ. श्रुति कंवर एवं डॉ. केसर सिंह भाटी का प्रशंसनीय योगदान रहा। मुख्य अतिथि के संबोधन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

यह भी देखे:-

घातक हो सकता है इंटरनेट मीडिया पर उपलब्ध नुस्खे आजमाना, जिंक और विटामिन सी का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य...
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पैथोलॉजी और स्वास्थ्य देखभाल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर व्याख्य...
शारदा यूनिवर्सिटी में STEM Racing India 2026 नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन, गुरुग्राम की टीम नाइटमेयर बन...
ग्लोबल इंस्टिट्यूट में जापानी भाषा प्रशिक्षण केंद्र ARMS का उद्घाटन
नन्हक फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास, ग्रेटर नोएडा में ‘Art for Hope’ से सजी बच्चों की रचनात्मक दुनिया
धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार: बीते दिन मिले 29 हजार 616 नए केस, 290 लोगों ने गंवाई जान
वैक्‍सीन की एक वायल से 11 डोज लगा लें तो 10 फीसद कम होगी लागत- मोदी
शारदा विश्वविधालय के विभिन्य संकायों द्वार बजट से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित
गलगोटिया विश्वविद्यालय और HCL हेल्थकेयर के बीच कैंपस में हेल्थ सेंटर के लिए हुई साझेदारी
पाँच दिवसीय “विपश्यना ध्यान योग” शिविर  का शुभारंभ
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को कितना संकट, सरकार ला रही है 'बाल रक्षा किट'
ज्ञान, संस्कृति और प्रतिभा का संगम: जेबीएम ग्लोबल स्कूल का वार्षिक उत्सव "गीता: द वे ऑफ लाइफ" का आयो...
गलगोटिया कॉलेज में कंप्यूटिंग विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में मनाया गया आईईईई डे
Uphaar Fire Tragedy Case: कोर्ट ने अंसल बंधुओं पर लगाया 2.25 करोड़ का जुर्माना, सुनाई 7-7 साल की सजा
GL बजाज में "Shevolution" का जलवा: महिलाओं की शक्ति और संकल्प का भव्य उत्सव