दनकौर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक

दनकौर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक

दनकौर(खालिद सैफी): दनकौर कोतवाली परिसर में बुधवार को पुलिस ने गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की एक बैठक हुई। बैठक में एसीपी पवन गौतम और कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों से क्षेत्र में भाईचारा बनाए रखने को कहा।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नगर निकाय चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन ना करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने कहा यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे अथवा झगड़ा कराने की कोशिश करे तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। साथ ही एसीपी पवन गौतम ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों को एक दूसरे धर्मों के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की कोशिश की गई तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान त्रिलोक नागर, संदीप जैन, ज्ञान प्रकाश गौर, ललित मालिक, सलीम प्रधान, महरुद्दीन सैफी, करतार सिंह, रिजवान खान, हाजी शकील, दिनेश कुमार, शीशपाल, हरिदत्त शर्मा, संदीप जैन, सचिन गोयल, आलोक गोयल, नजीरुद्दीन और नदीम मालिक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

लूट, हत्या, बलात्कार के मामले में कोर्ट से सजा पाने के बाद फरार चल रहे बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ा
अहमदाबाद से आए डायबीटीज़ विजय रथ को जिलाधिकारी गौतमबुध नगर सुहास एल वाई ने झंडी दिखाकर किया राजघाट क...
25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जानिए इसके बारे में
जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के यंग सोशल रेस्पोंसिबिलिटी क्लब के रक्तदान शिविर में सेना के लि...
एसोसिएशन ऑफ इनर्जी इंजीनियर्स की 12वीं ऐजीएम गलगोटिया विश्वविद्यालय में सम्पन्न
सेक्टर डेल्टा-2 में हर्षोल्लास के साथ हुआ होलिका दहन
ग्रेटर नोएडा में फैशन ज्वेलरी शो का शुभारम्भ
10 -13 जुलाई के लॉकडाउन के लिए डीएम गौतमबुद्ध नगर ने जारी किया दिशा -निर्देश, पढ़ें
महिला शक्ति उत्थान मंडल की पहल: ग्रेटर नोएडा में पेड़ कटाई और छंटाई को लेकर एसीईओ से की मुलाकात
जेवरात बनाने वाली कंपनी से 2 किलो सोना चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
यमुना एक्सप्रेसवे बस सड़क हादसा: पुलिस ने जारी की मृतकों व घायलों की सूची
किसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
न्यू नोएडा के लिए अधिग्रहण का रास्ता साफ, विकास के लिए बनाई गई विस्तृत योजना
22 वीं मंजिल से कूदकर युवक-युवती ने दी जान
शिक्षक दिवस पर ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मे शिक्षक सम्मानित
महिला कल्याण और सुरक्षा के लिए "मिशन शक्ति 5.0" के तहत प्रचार वाहन रवाना, महिला जनसुनवाई और अधिकारिय...