सूरजपुर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन चोर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर पुलिस ने दिल्ली एनसीआर में घरों और दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है। तीनों शातिर किस्म के चोर हैं। इनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ हैं। पुलिस पूछताछ में चोरो ने बताया कि वो चोरी का सामान अपनी दुकान में रखकर बेच दिया करते थे। पुलिस ने तीनों को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया हैं। गैंग के अन्य सदस्य फिलहाल फरार चल रहे हैं।

सूरजपुर पुलिस ने क्षेत्र में रेकी करने के बाद ताला बंद घरों और दुकानों में चोरी करने वाले एक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकडे गए चोरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दीपावली त्योहार मनाने गए लोगो के घरों में लटके तालों को देखकर देर रात में चोरी किया करते थे। पुलिस ने बताया कि इस गैंग का सरगना सिंकदर गाजियाबाद से चुराई हुई होण्डा सिटी कार में अपने साथियों को लेकर घरों में चोरी कर लिया करते थे। फिलहान इन लोगो ने धौलाना, तिलपता, डेल्टा तीन और डेल्टा दो की कैटीन में चोरी की थी। दुकान में रखे सामान को गाडी में भरकर ले गए थे।

चोर गैंग के एक सदस्य विकास पुत्र प्रहलाद निवासी जहांगीरपुर थाना देसरी जिला वैशाली,बिहार ने बताया कि सिंकदर के साथ मिलकर इन लोगो ने कई घरों में चोरियां की और चोरी के सामान को अपनी तिलपता में दुकान लगाकर बेच दिया करते थे। पुलिस ने पकडे गए चोरो के पास से भारी मात्रा में घरेलू सामान और दुकान का सारा सामान जिसकी कीमत छह लाख रूपए बताई जा रही हैं। पुलिस ने पकडे गए चोरो की पहचान सोनू उर्फ शेलेन्द्र सिंह पुत्र लतलू सिंह निवासी पवनवला गांव जिला बरेली, राजू पुत्र श्यामलाल निवासी पसोली गांव जिला बुलंदशहर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने तीनों चोरों को चोरी के आरोप जेल भेज दिया हैं। सीओ 1 ग्रेटर नोएडा अमित किशोरी श्रीवास्तव ने बताया कि पकडे गए चोरों के तीन साथी अभी पुलिस की गिररफ़्त से बाहर हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा।

यह भी देखे:-

पुलिस के दवाब में अपहृत बच्चे को छोड़कर भागे अपहरणकर्ता , पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद किया
बुजुर्ग दम्पति को बंधक बनाकर लूटने वाले ईनामी डकैत गिरफ्तार
चेतावनी बन गई मदद: महिला से 3.5 लाख के जेवर ले उड़े टप्पेबाज़, पुलिस जांच में जुटी
दनकौर पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड बदमाश
बादलपुर पुलिस ने घरेलू सिलिंडर चोरी करते  एक को किया गिरफ्तार 
नोएडा: हत्या के प्रयास में वांटेड बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी भी दबोचा
श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज, जानिए क्या है वजह
शातिर लूटेरा मुठभेड़ में घायल
यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूट, हत्या और मकोका के 20 केस म...
सूरजपुर पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी को किया गितफ़्तार
नारियल के साथ गांजा छुपाकर तस्करी का खुलासा
घर का ताला तोड़कर लैपटॉप कैमरा और नगदी चोरी
दिन में काम और रात में चोरी, कुछ ऐसा था इन बदमाशों के रोजमर्रा का काम
पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से डीजल के लूटेरे गिरफ्तार
समलैंगिक डेटिंग ऐप्स के जरिए ठगी का खुलासा: ग्राइंडर ऐप के माध्यम से जाल बिछाकर ब्लैकमेलिंग करने वाल...
कार में लिफ्ट देकर दुकानदार से लूट