पालतू कुत्ते को घुमाने गई महिला को  3 आवारा कुत्तों ने नोचा

नोएडा: सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉर्डन सोसायटी में आवारा कुत्तों ने पालतू कुत्ते सहित महिला मेड पर हमला कर काट लिया। इसके बाद दोनों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा है। घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा, जिसे लाखों लोग देख कर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोसायटी के इटरनिया टावर के एक फ्लैट में काम करने वाली महिला मेड मंगलवार को पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए पार्क में लेकर पहुंची थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया।

 पालतू कुत्ते को बचाने के लिए महिला उसे उठाकर दौड़ने लगती है। इसके बाद दो और आवारा कुत्ते आक्रामक होकर हमला कर देते हैं। 55 सेकेंड के वीडियो में आवारा कुत्तों के आक्रामक रवैये से महिला बुरी तरह से डर कर भागते हुए दिख रही है।

कुत्तों ने महिला पर किया कई बार हमला

पालतू कुत्ते को बाचकर भागने के दौरान आवारा कुत्तों ने महिला को भी काट लिया। वीडियो में आवारा कुत्ते कई बार महिला पर हमला करते हुए दिख रहे हैं। सोसायटी की इंद्राणी मुखर्जी बताती हैं कि मेड कुत्ते को पार्क में घुमाने लेकर आई थी। आवारा कुत्ते ने मेड के साथ कुत्ते को भी काटा है। सोसायटी में पांच – छह आवारा कुत्ते हैं। जो आए दिन लोगों पर हमला कर देते हैं। सोसायटी में आवारा कुत्तों से लोगों को निजात दिलाई जानी चाहिए।

यह भी देखे:-

देवभूमि उत्‍तराखंड से मेरे जीवन को मिली अलग दिशा- प्रधानमंत्री मोदी, आक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन
जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ की बैठक, जनपद में टेलीकॉम सुविधाओं को बेहतर बनाने प...
ग्रेटर नोएडा में पर्यावरण संरक्षण की नई पहल: एसटीपी स्लज से बनेगी खाद, सोलर तकनीक का होगा इस्तेमाल
पेट्रोल पम्प के मैनेजर से लूट में  एसएचओ  ससपेंड 
बिलासपुर पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित
ग्रेटर नोएडा : सेक्टरों की बदहाली पर लोगों का गुस्सा फूटा
गौतमबुद्ध नगर : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कल 17 सितम्बर को होगा
भाकियू अराजनेतिक की बल्लूखेड़ा में हुई पंचायत,नोएडा अथॉरिटी को लिखा पत्र
उ.प्र. रेरा ने एजेंट्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया, संजय आर. भूसरेड्डी ने किया उद्घाटन
अटल जी के नाम से जाना जाएगा दनकौर बाईपास रोड : धीरेन्द्र सिंह
बारिश, जलजमाव और जाम ने बढ़ाई टेंशन, जलभराव रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च के दावों बारिश ने धो दिया
जानिए, लोकसभा चुनाव को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की क्या है तैयारी, पढ़ें पूरी खबर
घरेलू महिलाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन, महिला शक्ति सामाजिक समिति की टीम भी हुई शामिल
UP Government Jobs: दीवाली बाद उत्तर प्रदेश में 22794 सरकारी नौकरियों के लिए UPSSSC जारी करेगा नोटिफ...
एनटीपीसी प्लांट में तैनात संविदा कर्मी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने झुलसा, हालत गंभीर
अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है सूरजपुर साइट सी का ग्रुप हाउसिंग विस्तार 2