यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों पर लगी लगाम

ग्रेटर नोएडा । यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। बुधवार आधी रात से वाहनों की रफ्तार घटा दी गई। हल्के वाहनों की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इससे ज्यादा तेज गति से वाहन चलाने वालों को जुर्माना भुगतना पड़ेगा। यह जानकारी यमुना प्राधिकरण कौ कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी ने दी है।

165  किलोमीटर लंबा यमुना ‘एक्सप्रेसवे कई शहरों की पहुंच आसान करता है। सर्दियों के दिनों में इसे धुंध और कोहरा घेर लेता है। ऐसे में हादसों की संख्या बढ़ जाती है। जरूरत से ज्यादा रफ्तार जानलेवा साबित होती है। प्राधिकरण ने वाहनों की रफ्तार कम कर दी है। हल्के वाहनों जैसे कार की रफ्तार 25 फीसदी कम रहेगी। सामान्य रूप से यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की रफ्तार 00 किलोमीटर प्रति घंटा अधिकतम निर्धारित है। इसी तरह भारी वाहन अधिकतम 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से यात्रा कर सकते हैं। यमुना प्राधिकरण की कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी का ने बताया बुधवार रात 2 बजे से हल्के ‘बाहनों की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। भारी वाहनों की अधिकतम रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इससे ज्यादा गति से चलने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। यमुना ‘एक्सप्रेसवे पर धुंध और कोहरा छाने की वजह से हादसे होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में तेज रफ्तार जानलेवा साबित हो सकती है। 5 दिसम्बर से 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार घटाई गई है। यमुना ‘एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की तरफ से संचालक कंपनी जेपी इंफ्राटेक को ‘एडवाइजरी जारी किया गया है ‘एक्सप्रेसवे के प्रवेष व निकासी पर ‘फॉग लाइट लगायी जाए। कोहरे व धुंध के समय एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहे वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचाने पैंपलेट बांट कर जागरूक किया जाए। ‘एक्सप्रेसवे के प्रवेष व निकासी स्थल और टोल प्लाजा जागरूकता के लिए. लगातार एनआउसमेंट करया जाए। यमुना एक्सप्रेसवे पर पर लगी रिफ्लेक्टीव टेपो में से अधिकतर साइन व रिफलेक्षन बहुत कम है, जिसके कारण एक्सप्रेसवे पर अंधेरा बना रहता है, इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए तुरंत रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जाए। जेपी इंफ्राटेक की तरफ से इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी कराया जाए।

यह भी देखे:-

रेलवे, बस अड्डा व मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का स्काई वॉक
रोटरी पाठशाला में ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया ने किया ध्वजारोहण
लूट की मोबाइल के साथ शातिर लुटेरे गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह  ने की मानवता की मिशाल  पेश,जमकर हो रही सराहना
जीबीयू में "लिडार सिस्टम्स एण्ड रिलायबिलिटी” विषय पर व्याख्यान का आयोजन
फ्लैट की बालकनी में पैर फिसलने पर दर्दनाक हादसा
जॉर्डन से गोल्ड मेडल जीतकर लौटे जोंटी भाटी जमालपुर का हुआ जोरदार स्वागत
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न
इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नोएडा ने मनाया बाल दिवस
14th एवेन्यू निवासियों का बुनियादी सुविधाओं के लिए बिल्डर के खिलाफ़ जोरदार प्रदर्शन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट: गोली लगने से किसी भी किसान की नहीं हुई मौत, बाकी चार लोग पिटाई से मरे
करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करके दिया हरियाली का संदेश
चौधरी सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति द्वारा क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
गलगोटिया विश्वविद्यालय में ग्रेटर नोएडा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल हुआ शुभारम्भ , कलाकार की कला से आकार ले...
मकोड़ा के किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपा  ज्ञापन,  अवार्ड की घोषणा को ग़लत बताया, पढ़ें पूरी खबर
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कंबल व खिचड़ी का वितरण