टप्पल में अवैध कॉलोनियों पर चला यमुना प्राधिकरण का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त
ग्रेटर नोएडा । अधिसूचित क्षेत्र वापस आने के बाद यमुना प्राधिकरण ने टप्पल में बुलडोजर चला दिया। शुक्रवार को 5 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। यहां पर अवैध कॉलोनी विकसित हो रही थीं। प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति के निर्माण कार्य चल रहा था। कि यह कार्रवाई जारी रहेगी।
अलीगढ़ के टप्पल में यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र को टप्पल नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया था। बाद में टप्पल नगर पंचायत खत्म कर दी गई। यमुना प्राधिकरण का क्षेत्र वापस आ गया। यमुना प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र बहाल होने के बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई। शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण के के साथ टप्पल पहुंच गए। उनके साथ एसडीएम खैर, डीएसपी अलीगढ़ और पुलिस फोर्स भी थी। यहां पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। निर्माण कार्य भी कर लिया गया था। टीम ने टप्पल में 5 कॉलोनियां पर बुलडोजर चला दिया। यहां पर करीब 5 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया। यह जमीन 33 खसरा नंबरों की है। इस जमीन की बाजार में कीमत करीब 230 करोड़ रुपए हैं। दरअसल प्राधिकरण के क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। अगर कोई बिना अनुमति के निर्माण कार्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। यमुना प्राधिकरण के शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। किसी को भी अवैध निर्माण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।