यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 पर लगेगी उत्तर प्रदेश सरकार की मुहर

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 2041 के मास्टर प्लान पर जल्द प्रदेश सरकार की मुहर लग जाएगी । मास्टर प्लान को लेकर यमुना प्राधिकरण के अफसरों गुरुवार को परीक्षण किया। जो कमियां थीं, उनको दूर किया गया। मास्टर प्लान में सेक्टर का विकास चरणबद्ध तय किया गया था। इसकी बाध्यता खत्म कर दी गई है। नये मास्टर प्लान में औद्योगिक, हरित क्षेत्र आदि पर फोकस किया गया है। नए मास्टर प्लान में औद्योगिक क्षेत्र को दोगुना किया गया हैं। अब इस मास्टर प्लान को मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।

यमुना प्राधिकरण ने मार्स कंपनी से मास्टर प्लान-2047 बनवाया है। प्राधिकरण बोर्ड इसे पास कर चुका है। प्रदेश सरकार को भेजने से पहले गुरुवार को यमुना प्राधिकरण के अफसरों ने मार्स कंपनी के साथ मास्टर प्लान का परीक्षण किया ताकि कोई कमी न रह जाए।

बैठक में सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, एसीईओ मोनिका रानी, एसीईओ रवींद्र सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया और मार्स कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे । मास्टर प्लान में सेक्टरों को विकसित करने के लिए फेज तय किए गए थे। फेज की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा जोनिंग रेग्युलेशन खत्म कर दिया गया है। इस तरह के रेग्युलेशन आवास विकास परिषद में होते हैं।

औद्योगिक विकास प्राधिकरण में इसकी जरूरत नहीं होती है। इसमें पैसा जमा करके कुछ और सुविधाएं ली जा सकती हैं। मास्टर प्लान में पहले जैसे प्रावधान किए गए हैं। अब मास्टर प्लान को प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार की अनुमति के बाद इसे एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को भेजा जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मास्टर प्लान-2047 को लेकर बैठक हुई । इसमें प्रस्तावित सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। मास्टर प्लान से कुछ बिंदुओं को हटाया गया है। अब इसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा ।

यह भी देखे:-

जेवर विधानसभा के फजालपुर और धरबरा में हुई समाजवादी किसान पंचायत
कैंसर बायोलॉजी और ट्रांसलेशनल रिसर्च पर विशेषज्ञ वार्ता: जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में प्रो. संजय मल्होत...
10 मई को जनपद गौतमबुद्धनगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटाए जाएंगे सैकड़ों मामले
एबीवीपी के प्रांत अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा
सीएम योगी ने सम्राट मिहिर भोज के प्रतिमा का किया अनावरण, कही ये ख़ास बात, पढ़े पूरी खबर
वरिष्ठ नागरिक समाज द्वारा ग्रेटर नोएडा में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित, 11 अक्टूबर को होगा सम्मान समारो...
गलगोटिया विश्वविद्यालय बना वैश्विक नवाचार का केंद्र, इंटरनेशनल हैकाथॉन 2025 में उभरी युवा प्रतिभाओं ...
बाल स्वास्थ्य की सुरक्षा में नई पहल: GIMS बनेगा राष्ट्रव्यापी आरबीएसके अभियान का सशक्त सहयोगी
ग्रेनो के की 2 डान्सिंग मोम व 11 डान्सर नेपाल में दिखाएँगे दम
अष्टमी पर महिला उन्नति संस्था ने नवजात बच्चियों में बेबी किट बांटा
"राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में दो दिवसीय महिला ...
भारतीय नवर्ष स्वागत मेला "उमंग" के माध्यम से बच्चों को दिया जायेगा भारतीय संस्कृति का ज्ञान
भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला,31 साल पुराने सभी डीजल इंजन होंगे बंद
जीएनआईओटी में "इंटेल डेटा सेंट्रिक एआई लैब" का उद्घाटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता में शोध को मिलेगी नई दिश...
शारदा हाफ मैराथन के आयोजन की उल्टी गिनती शुरु, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन
किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा की ऐतिहासिक महापंचायत 30 जुलाई को जेवर में