सोसाइटी के लिफ्ट में फंसा बच्चा, कड़ी मशक्कत के बाद निकला गया, सहमा बच्चा

ग्रेटर नोएडा : यहाँ के शिवालिक होम्स सोसायटी में स्कूल से लौट रहे एक बच्चे के लिफ्ट में फंसने का मामला सामने आया है। बच्चा आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को लिफ्ट से बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद से सोसायटी के लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट संचालन बिल्कुल भी ठीक नहीं है। लिफ्ट दुरुस्त करने की मांग को लेकर पिछले सप्ताह भी सोसायटी के लोगों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन बिल्डर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर बिल्कुल भी संजीदा नहीं है।मामला सोसायटी के डी टावर का है। डी टावर में राजेंद्र जायसवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका सात साल का बेटा हर्ष जायसवाल स्कूल से पढ़ाई कर सोसायटी पहुंचा। वह अपने घर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुआ। अचानक लिफ्ट बीच में ही अटक गई। पास से गुजर रहे लोगों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। सूचना मेंटेनेंस प्रबंधन को दी गई। मेंटेनेंस प्रबंधन की टीम के सूचना मिलने के 15 मिनट बाद बच्चे को लिफ्ट से बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद से बच्चा काफी डरा व सहमा हुआ है।

अचानक अटकी लिफ्ट

अचानक लिफ्ट बीच में ही अटक गई। पास से गुजर रहे लोगों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। सूचना मेंटेनेंस प्रबंधन को दी गई। मेंटेनेंस प्रबंधन की टीम के सूचना मिलने के 15 मिनट बाद बच्चे को लिफ्ट से बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद से बच्चा काफी डरा व सहमा हुआ है।

यह भी देखे:-

महिला अस्पतालकर्मी को स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर मारपीट
बाल दिवस पर ईएमसीटी का छोटा सा प्रयास के बड़ी सी मुस्कुराहट के लिए
समसारा विद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय रोल बॉल स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारी तेज: भाजपा बैठक में कार्यकर्ताओं को सख्त दिशा-निर्देश, उत...
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मे एसीईओ से की बैठक
यमुना प्राधिकरण ने 200 एकड़ भूमि SAEL को सौंपी: जेवर एयरपोर्ट के पास बनेग मेगा सोलर मैन्युफैक्चरिंग ...
DU SOL Admission 2021: डीयू ओपेन दाखिला आज से शुरू, बीए और बीकॉम कोर्सेस में प्रवेश 15 दिसंबर तक
ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय उत्तराखंडी सांस्कृतिक महोत्सव का शानदार आगाज, पहले दिन रामलीला रही आकर्षण...
नवरात्रों मे मीट मछली अंडा आदि की दुकान होनी चाहिये बन्द- वेद नागर।
आई0 टी0 एस0 डेंटल कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन, बी0डी0एस0 और एम0डी0एस0 के छात्रों को मिली डिग्...
कोविड अपडेट: यूपी की 59 फीसदी आबादी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
छात्रों के लिए पांच दिवसीय मेडिकल कोडिंग शार्ट टर्म कोर्स द्वारा कैरियर को लॉन्ग टर्म की उड़ान
प्रॉपर्टी बेचने का एजेंट बनाकर 11 लाख रुपए की ठगी
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईशान कॉलेज मे समारोह का आयोजन
कोरोना के दुष्परिणाम 48 फीसदी छात्र पढ़ना-लिखना भूले-सर्वे
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में नेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन