चोला रेलवे स्टेशन से नोएडा एयरपोर्ट तक बनेगा एक्सप्रेस वे, मिलेगी रेलवे व रोड कनेक्टिविटी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बुलंदशहर जिले के चोला रेलवे स्टेशन से रेलवे व रोड कनेक्टिविटी दी जाएगी। चोला रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक 16 किमी लंबा और सौ मीटर चौड़ा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। इसके समानांतर रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने मार्स एसोसिएट्स को अध्ययन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय को भेजी जाएगी।

प्राधिकरण सीईओ डा. अरुणवीर सिंह का कहना है कि मार्स एसोसिएट्स को पंद्रह दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है। एक्सप्रेस वे व रेलवे ट्रैक के निर्माण से माल की ढुलाई में सुविधा होगी।

दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन तक पहुंची यमुना प्राधिकरण की सीमा

बुलंदशहर जिले के 55 गांव अधिसूचित होने के बाद यमुना प्राधिकरण की सीमा दिल्ली हावड़ा रेलवे मार्ग तक पहुंच गई है। बुलंदशहर जिले के चोला व वैर रेलवे स्टेशन प्राधिकरण की सीमा पर हैं। वैर से होकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी गुजर रहा है। नोएडा एयरपोर्ट 16 किमी लंबे रेलवे ट्रैक के जरिये डीएफसीसी से जुड़ जाएगा।विभिन्न राज्यों के बीच माल की ढुलाई आसान व तेज गति से होगी।

डीएफसीसी से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीएफसीसी से कनेक्टिविटी के लिए रेलवे लाइन व ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाने की योजना है। इसकी अध्ययन रिपाेर्ट मार्स एसोसिएट्स तैयार करेगी। चोला रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक 16 किमी लंबा एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। इसके समानांतर रेलवे ट्रैक बिछेगा। एक्सप्रेस वे सौ मीटर चाड़ा होगा। यह एक्सप्रेस वे नोएडा एयरपोर्ट की पूर्वी दिशा में 130 मीटर चौड़ी पेरिफेरल रोड से जुड़ेगा।

पूर्व दिशा में नोएडा एयरपोर्ट का कार्गो टर्मिनल बन रहा है। एक्सप्रेस वे व रेलवे ट्रैक के जरिये माल की ढुलाई चोला रेलवे स्टेशन हो सुगम हो जाएगी। एक्सप्रेस वे के दोनों ओर लाजिस्टिक व वेयरहाउसिंग की गतिविधि होंगी।दाेनों गतिविधि से जुड़े सेक्टर नियोजित किए जाएंगे। यह सेक्टर मास्टर प्लान 2041 का हिस्सा होंगे। मास्टर प्लान को शासन की स्वीकृति मिलने के बाद इन सेक्टरों के विकास एवं भूखंड योजना का काम शुरू हो जाएगा।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्वविद्यालय–वीवो मोबाइल्स में हुआ बड़ा करार: छात्रों को मिलेंगे हाई-टेक कौशल, इंडस्ट्री-र...
डीएम सुहास एल.वाई  की अध्यक्षता में  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में स्वयं सहायता समू...
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एसएसपी से मुलाकात
सर्व समाज के नेताओं की मांग , अशोक गहलोत के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो 
जीएनआईओटी की रजत जयंती में "स्पर्धा" की चमक: खेल, तकनीक और संस्कृति का अद्भुत संगम
School Reopening: देश भर में स्कूलों को फिर से खोले जाने की मांग याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से ...
ग्रेटर नोएडा: 47 किसानों को आबादी भूखंड का तोहफा, किसानों के खिले चेहरे
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जयंती पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता
फोर्टिस हेल्थकेयर ने ग्रेटर नोएडा में अपना अत्याधुनिक अस्पताल का शुभारंभ किया
लखीमपुर कांड: मंत्री के बेटे के पुलिस के सामने हाजिर होते ही सिद्धू ने तोड़ा अनशन
एक दीप शहीदों के नाम, सदर तहसील परिसर मे शहीदों को याद करते हुए जलाये गये दीप
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वसंत महोत्सव: ऊंट सवारी, जलपान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी रंगीन शाम
जीबीयू में चारदिवसीय विपस्सना कार्यशाला का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश में औद्योगिकीकरण के सहज संचालन हेतु सुझाव
जलपुरा गौशाला में वाटर कूलर व आरओ लगाया गया
योग और स्वास्थ्य में जानिए, प्राणायाम के बारे में, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ