शारदा हेल्थ सिटी सुपर स्पेशिलटी अस्पताल एंव गुरू आत्म वल्लभ जैन स्टडी सेंटर की हुई स्थापना

ग्रेटर नोएडा : शारदा हेल्थ सिटी सुपर स्पेशिलटी अस्पताल एंव गुरू आत्म वल्लभ जैन स्टडी सेंटर की हुई स्थापना किया गया है।
समस्त शारदा परिवार के लिए यादगार दिन रहा जब शारदा विश्वविद्यालय में शारदा हेल्थ सिटी सुपर स्पेशिलटी अस्पताल एंव गुरू आत्म वल्लभ जैन स्टडी सेंटर की स्थापना की गई। इस मौके पर पंजाब केसरी आचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्रवर महाराज जी ने इस शुंभ काम का अपने हाथों सें उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होने शारदा के छात्रों, विद्वान और कर्मचारि सदस्यों के बीच आध्यात्मिक एंव प्रेरक बात चीत की। इस कार्यक्रम में अन्य शहरों से 600 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। गुरू आत्म वल्लभ जैन स्टडी सेंटर दिल्ली एनसीआर का पहला सेंटर है जहां जैन धर्म, संस्कृति और उसे जुड़ा हर ज्ञान यहा विश्वविद्यालय में छात्र प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम में महाराज जी का स्वागत शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता एंव शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाई के गुप्ता द्वारा किया गया।

आचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्रवर महाराज जी ने कहा कि शारदा विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुपम योगदान दिया है। शारदा हमेशा से जैन धर्म के साथ जुड़ा रहा है और यही कारण है कि यहां के छात्रों में भी अच्छे संस्कार देखे जा सकते है। शिक्षा एंव संस्कार छात्रों के लिए एक अहम हिस्सा है जो छात्रों के विकास के बहुत जरूरी है। शारदा अस्पताल में कई निशुल्क इलाज है और इसके माध्यम से वह लोगों की सेवा कर योगदान दे रहे है। रोगियों की सेवा सबसे बड़ी सेवा में से एक मानी जाती है। मानव की सेवा हम सभी को करनी चाहिए जीवन सफल तभी होगा। आचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्रवर महाराज जी ने इस उद्घाटन के लिए शारदा को बधाई दी। छात्रों को सलाह देते हुए उन्होने कहा कि किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए मेहनत के साथ संस्कार एंव अनुशासन की जरूरत होती है। यह स्टडी सेंटर के माध्यम से छात्र जैन धर्म के बारे में बहुत कुछ सीख सकेगे जोकि उनके लिए आगे जीवन में काम आऐगा।

शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाई के गुप्ता ने कहा कि शारदा मेडिकल कॉलेज में लगभग 1250 बेड चलते है और आने वाले 2 सालों में और 1200 बेड को बढ़ाने का काम चल रहा है। यह उत्तर भारत का सबसे बड़ अस्पताल होने जा रहा है। हम अनुसंधान के माध्यम से शारदा को विश्व स्तर पर मजबूत करने पर काम कर रहे है।

शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता ने कहा कि जैन धर्म सात्विक धर्म है। जैन धर्म में सबसे अधिक त्याग देने की भावना होती है। हम जिस प्रकार का भोजन लेते है उसी प्रकार हो जाते है। खान पान आपकी सोच पर भी प्रभाव डालती है।

यह भी देखे:-

कोरोना टीकाकरण में पिछड़े जिलों की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में तंत्रिका विज्ञान पर संगोष्ठी का आयोजन
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
CORONA UPDATE: जानिए गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल 
जेम्टेक स्कूल ऑफ लॉ में मनाया गया मानवाधिकार दिवस
आईसीएसई और आईएससी बोर्ड 10 वीं व 12 वीं के नतीजे घोषित , ग्रेनो में क्या रहा परिणाम, पढ़ें पूरी खबर
शारदा विश्विद्यालय: मेघालय दिवस पर होनहार आर्थिक कमजोर छात्रों के लिए छात्रवृति की घोषणा
फूमियो किशिदा होंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री, वैक्सीन मंत्री तारो कोनो को मिली हार
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने छात्रों की स्किल को बेहतर करने के लिए OLA के साथ किया सहयोग; ट्रेनिं...
'किसान अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे'- राकेश टिकैत
सेंट जोसफ विद्यालय में चल रहे खेल सप्ताह का तीसरा दिन
GNIOT प्रबंधन अध्ययन संस्थान के 200 विद्यार्थीयों एवं शिक्षकों का समूह दुबई रवाना
जहांगीरपुर के छात्र ने जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा 2023- 24 में पाई सफलता
गलगोटिया विश्विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
हिंदी दिवस पर संगोष्ठी एवम स्वास्थ्य ही कुंजी पर व्याख्यान
जिन्ना पर विवाद: सीएम योगी का पलटवार, पटेल की तुलना शर्मनाक, अखिलेश यादव को मांगनी चाहिए माफी