ग्लोबल इंस्टीट्यूट और ग्लोबल स्कूल में अंबेडकर जयंती की धूम

ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा एवं दा ग्लोबल स्कूल में रही अंबेडकर जयंती की धूम रही। संस्थान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह मनाया गया, पूर्व संध्या पर चेयरमैन डॉ विनोद सिंह, प्राचार्य डॉ लोकेश शर्मा द ग्लोबल स्कूल की निर्देशिका डॉ अर्चना सिंह मीडिया प्रभारी डॉ एन सी शर्मा जी सहित कॉलेज के सभी कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विशाल व्यक्तित्व के बारे में बताया कि उनका जन्म14 अप्रैल, 1891, महू, भारत—मृत्यु 6 दिसंबर, 1956, नई दिल्ली) में हुआ था उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण किया उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षाविदों ने कहा की
डॉ बी आर अम्बेडकर जी विद्वान भारतीय , न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, समाजिक सम रसता के पक्षधर, राजनीतिक नेता थे,
वह भारतीय संविधान के निर्माता भी हैं। डॉ. अम्बेडकर जी का दृढ़ता से मानना ​​था कि शिक्षा समाज के लिए प्राथमिक होनी चाहिए और इसका उपयोग व्यक्तियों के चरित्र निर्माण एवं विकास के लिए किया जाना चाहिए।
उन्होंने सभी के लिए शैक्षिक अवसर सुनिश्चित करने के लिए अपना पूरा प्रयास किया।
जिसके लिए उन्होंने भारतीय संविधान में कुछ अधिकार भी बनाए

जो व्यक्ति अच्छी शिक्षा प्राप्त करेगा वह अच्छा नागरिक बनेगा। शिक्षा वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा मनुष्य ने समाज में महान सकारात्मक परिवर्तन किए हैं।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में भारत के संविधान में महिलाओं और सभी वर्गों के अधिकारों को पर्याप्त रूप से शामिल करने का प्रयास किया। उन्होंने भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को शामिल किया। अतः सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए एवं अपने अपने क्षेत्र विशेष में राष्ट्र निर्माण में एक भारतीय होने के नाते योगदान देना चाहिए।

यह भी देखे:-

छात्र के व्यक्तित्व का शिल्पकार है शिक्षक : विक्रम सिंह, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिव...
जीएल बजाज : कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस एंड सस्टेनेबल इंजीनियरिंग सॉल्यूशन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोज...
जे पी इंटरनेशनल स्कूल में "प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह'' का आयोजन
लॉयड बिजनेस स्कूल : पीजीडीएम छात्रों के लिए आयोजित ओरियंटेशन कार्यक्रम जेनेसिस का हुआ समापन
मानवता के साथ शिक्षा देना जरूरी- प्रो0 जेपी पाण्डेय
कोर्स पूरा नहीं कर पाने वाले छात्रों को परीक्षा समिति ने दी राहत
आईईसी कालेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हुआ उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन
गलगोटिया विश्वविद्यालय को मिला राष्ट्रीय रोजगार पुरस्कार 2022
डॉक्टर मानवेन्द्र को मिला नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अचीवर्स अवार्ड 
अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान  में  लाइब्रेरी का शुभारम्भ
CBSE 12th 2022 Topper: बुलंदशहर की तान्या सिंह ने किया टॉप, 500 में 500 नंबर मिले
अब होगा गंगा का पानी शुद्ध और साफ़ IIT-BHU ने बनाया ऐसा पाउडर, बेहद कारगर और सस्ती तकनीक
आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 जून तक चलेगा “आईटीआई चलो अभियान”
जी डी गोयंका स्कूल  में आम दिवस के कार्यक्रम के साथ अंतर्सदनीय नृत्य प्रतियोगिता  का आयोजन
शारदा विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन