कोरोना का बढ़ रहा मामला, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

नोएडा: स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी स्कूल, कालेज, कार्यालय, शापिंग माल के साथ सार्वजनिक जगह पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। रेलवे और बस स्टेशनों के गेट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। हर दिन कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखकर स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी करते हुए सभी जगह मास्क लगाना जरूरी कर दिया है। पहले सिर्फ सरकारी और निजी अस्पतालों में मास्क लगाना जरूरी था। गुरुवार को मिले संक्रमितों में पाजीटिविटी रेट 6.60 प्रतिशत का रहा। वहीं जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 114 नए मरीज मिले हैं। 69 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय केस बढ़कर 396 हो गए हैं। 15 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती एक मरीज को आक्सीजन प्लांट पर रखा गया है। 24 घंटे में निजी और सरकारी अस्पताल में 1727 संदिग्धों की जांच की गई है। संक्रमितों की संख्या में सभी आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं।

यह भी देखे:-

फार्म-6 भरते समय बरतें सावधानी, सही विवरण से मिलेगा त्रुटिरहित वोटर आईडी
पीएम मोदी और सीएम योगी ने किया यीडा पवेलियन का अवलोकन
आशंका : दिल्ली सहित मेट्रो शहरों पर हो सकता है आतंकी हमला, टारगेट किलिंग का अंदेशा
सनसनीखेज खबर, सहपाठी युवती को गोली मारने के बाद युवक ने की ख़ुदकुशी
ग्रेनो प्राधिकरण ने कॉन्ट्रैक्टर   पर लगाया 20 हजार का जुर्माना
पुलिस महकमे में तबादले, शासन ने किया चार एडिशनल एसपी का ट्रांसफर
जनपद में मनाया गया विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस: नट की मंडिया गांव में जागरूकता कार्यक्रम, किशोरियों ...
नोएडा पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाशों को लगी गोली
कृषि कानूनों का विरोध: दिल्ली की सीमाओं पर नौ माह से डटे किसान, आज से दो दिवसीय अधिवेशन
भूजल बचाओ: जिलाधिकारी ने दी सख्त हिदायतें, रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर ज़ोर
बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने यमुना प्राधिकरण में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए 230 एकड़ भूमि का अधिग्र...
संकट मोचन महायज्ञ में 21 वें दिन की आहुति पूर्ण हुई
AKTU: प्रो. विनीत कंसल को मिला एकेटीयू के कुलपति का प्रभार, प्रो. विनय पाठक 2 अगस्त को हुए थे सेवानि...
एवीजे हाइट सोसाइटी की महिलाओं ने उत्पीड़न का लगाया आरोप
बिलासपुर नगर पंचायत ने  कस्बे में  कराया सैनिटाइजेशन,लोगो से कोविड 19 गाइडलाइंस का पालन करने की अपील...
यूपी: ओवैसी को मिल सकता है मजबूत साथ, अखिलेश को लगेगा झटका