आइआइएमटी कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर विश्व हिन्दू परिषद ने किया अधिवक्ता संगोष्ठी का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: विश्व हिंदू परिषद, धर्म प्रसार विभाग की तरफ से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह में भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अधिवक्ता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्टीय हरित अधिकरण के मेंबर न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने संंविधाा के आर्टिकल 30 की विसंगतियों पर अपने विचार रखे और यह बताया कि संविधान सभी धर्मों को समान अधिकार देता है अत: धर्म के आधार पर माइनारिटी को विशेष अधिकार देना संविधान की मूल भावना के अनुरूप नही है ।

मुुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामंत्री मिलिन्द परान्डे ने देश में बढते हुए धर्मातरण लव जिहादके मामलों पर चिन्ता व्य्यक्त की और बताया कि 7 राज्यों मे धर्मातरणविरोधी कानून पारित होने के बाद अब इसे सम्पूर्ण देश मे पारित किये जाने की आवश्यकता है ।श्री मिलिंद परान्डे ने बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर को लेकर कहा कि हिंदू धर्म में कहीं भी छूआछात नहीं है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपमानित करके यशस्वी रूप से कोई भी राजनीति नहीं कर सकता। लव जिहाद की आड़ में हिंदू लड़कियों का अपहरण किया जा रहा है जिस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

कॉलेज समूह चेयरमेन योगेश मोहन जी गुप्ता कहा कि अंबेडकर ने कभी अपने उसूलों के साथ समझौता नहीं किया और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाते रहे।

जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने संगोष्ठी मे उपस्थित जनपद के सभी गणमान्य अधिवक्ताओं, कॉलेज समूह के सभी डॉयरेक्टर, डीन, एचओडी सहित सभी फैक्लटी और कार्यकर्ताओ का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

संगोष्ठी के दौरान विभाग मंत्री विकास पवार,बजरंग दल प्रमुख ललित जी ,यशपाल जी, विकास राणा जी , सुनील जी , जिला सहमन्त्री चन्दन जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की सड़कों और ड्रेनेज सुधार को लेकर विधायक धीरेंद्र सिंह ने की मैराथन बैठक, य...
बिहार ने PM मोदी को दिया सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट, टीकाकरण में मारी बाजी, सेकेंड पर कौन रहा?
उत्तर प्रदेश बनेगा सेमीकंडक्टर उत्पादन का नया हब: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
धूमधाम से निकली जग्गनाथ रथ यात्रा, झूमे श्रद्धालु
यातायात माह का हुआ समापन, 2.5 लाख वाहनो पर की गयी कार्यवाही
लंबे समय से अवैध कब्जे को ग्रेनो प्राधिकरण ने ढहाया
यमुना प्राधिकरण ने अवैध कब्जा की गई करोड़ों की जमीन कराई मुक्त
स्वर्गीय जतन प्रधान की जयंती पर विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को होगा: आलोक नागर
जोंटी भाटी को लक्ष्मण पुरस्कार से नवाजा गया, कुश्ती में उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान
भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) का संगठन विस्तार, किसान व युवाओं के मुद्दों पर होगा राष्ट्रीय स्तर ...
अब ग्रेटर नोएडा में भी पालतू कुत्ते-बिल्ली का पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य, लावारिस कुत्तों के लिए बन...
आवारा गो वंशो से हो रहे हादसे फिर नहीं जाग रहा प्रशासन
यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, शिकायतकर्ता पेश करने वाला है सबूत
गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय “नवाचार और उद्यमिता प्रशिक्षण और अवलोकन-यात्रा” का हुआ शुभारम्...
यमुना प्राधिकरण को पांच साल में हुडको से मिलेंगे 30529 करोड़
गणेशोत्सव में सजी कवियों की महफ़िल, दसवें दिन कवियों ने समां बांधा